IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी RCB, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ा कारनामा कर दिया. आज तक आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी इतना बड़ा कारनामा नहीं कर पाई है.

Cricket News - 2026-04-18T165831.685
1 / 6

आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका जारी है. टूर्नामेंट में 18 अप्रैल को मैच नंबर 26 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. अब तक खेले गए मुकाबले में आरसीबी का शानदार प्रदर्शन रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने इतिहास रच दिया.  

विज्ञापन

आरसीबी का यादगार मैच

आरसीबी का यादगार मैच2 / 6

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी अपना यादगार मैच खेलने के लिए उतरी है. एम चिन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी आईपीएल में अपना 100वां मैच खेल रही है.

विज्ञापन

पहली टीम बनी आरसीबी

पहली टीम बनी आरसीबी3 / 6

इसी के साथ आरसीबी अपने होमग्राउंड पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है. ये कारनामा अब तक मुंबई इंडियंस और सीएसके ने भी नहीं किया है. लेकिन आरसीबी सभी को पछाड़ते हुए अनोखा शतक लगा चुकी है.

दूसरे नंबर पर KKR

दूसरे नंबर पर KKR4 / 6

वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने ईडन गार्डन्स में 98 मैच खेले हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने अब तक 95 मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले हैं.

विज्ञापन

17 सालों का लंबा इंतजार

17 सालों का लंबा इंतजार5 / 6

साल 2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रही आरसीबी को अपना पहला खिताब जीतने के लिए 17 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा. टीम ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली ट्रॉफी जिताई थी. इस सीजन भी आरसीबी ने अब तक खेले गए 5 मैच में 4 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

ग्रीन जर्सी पहनकर उतरी आरसीबी

ग्रीन जर्सी पहनकर उतरी आरसीबी6 / 6

दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनकर उतरी है. आरसीबी पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए हर साल एक मैच ग्रीन जर्सी में खेलती है. ये पहल साल 2011 में पहली बार हुई थी और आरसीबी ने इसे अब तक कायम रखा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन