रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली के ODI करियर पर भी संकट! आर अश्विन के इस दावे ने मचाई सनसनी

Virat Kohli: हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे के बाद रिटायर हो सकते हैं. BCCI ने इसे गलत बताया है लेकिन प्लेयर्स पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दावा किया है कि विराट कोहली की जगह भी पक्की नहीं है.

rohit sharma virat kohli
1 / 6
विराट को लेकर अश्विन का बड़ा दावा

Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि रोहित शर्मा 19 जुलाई को लॉर्ड्स में अपने करियर का आखिरी वनडे मैच खेल सकते हैं. BCCI ने इन अफवाहों को गलत बताया है और कहा है कि रोहित आगे भी खेलेंगे. हालांकि, इसने सीनियर खिलाड़ियों को टेंशन में डाल दिया है, क्योंकि टीम में किसी की भी जगह सेफ नहीं है. आर अश्विन ने इसी बीच विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

'लगातार रन बनाने की जरूरत'

'लगातार रन बनाने की जरूरत'2 / 6

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा के आखिरी वनडे मैच की अफवाहों पर बात की. उन्होंने दावा किया कि विराट भले ही अभी रन बना रहे हैं लेकिन अगर उन्हें टीम में बने रहना है, तो आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा. अगर कोहली असफल रहे, तो उनका भी वनडे करियर खतरे में आ सकता है. उन्होंने कहा, 'चीजें जिस तरह से चल रही हैं, विराट कोहली को भी अब लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है.' (Image: R Ashwin Instagram)

विज्ञापन

विराट कोहली की जगह पर भी संकट!

विराट कोहली की जगह पर भी संकट!3 / 6

अश्विन ने विराट के विषय में बोला, 'वो बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं और मैंने उन्हें पहले कभी इस तरह खेलते हुए नहीं देखा. मैं उन्हें साउथ अफ्रीका में स्क्वाड का हिस्सा बनते हुए देखना चाहूंगा लेकिन उन्हें लगातार टॉप पर रहना होगा. मुझे नहीं पता. उम्मीद है कि विराट बाहर नहीं होंगे. रोहित शर्मा ने भी इतना कुछ खराब प्रदर्शन नहीं किया है.' (Image: AI Generated)

बड़े खिलाड़ियों को बाहर करने पर क्या बोले आर अश्विन?

बड़े खिलाड़ियों को बाहर करने पर क्या बोले आर अश्विन?4 / 6

आर अश्विन का मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने से पहले क्लैरिटी देना बहुत जरुरी है. उन्होंने कहा, 'किसी को भी ड्रॉप किया जा सकता है. यह कप्तान, सिलेक्टर और कोच का काम है. इसमें कोई समस्या नहीं है. आप पूछ सकते हैं कि मुझे क्या करने की जरूरत है. अगर खिलाड़ी को फिर सफलता नहीं मिलती है, तो उसे ड्रॉप किया जा सकता है.' (Image: AI Generated)

विज्ञापन

'सीनियर खिलाड़ी से बात करने की जरूरत...'

'सीनियर खिलाड़ी से बात करने की जरूरत...'5 / 6

अश्विन ने आगे कहा, 'मेरे कहने का अर्थ है कि बातचीत करना जरुरी है. अगर किसी सीनियर खिलाड़ी को बाहर किया जा रहा है, तो उनसे पूरी बात होनी चाहिए. अगर किसी खिलाड़ी ने दो दशक तक देश के लिए खेला है, तो कम से कम उससे अच्छे से बात की जानी चाहिए और उन्हें सम्मान के साथ रास्ता दिखाया जाना चाहिए.' (Image: AI Generated)

कब होगा लॉर्ड्स वनडे?

कब होगा लॉर्ड्स वनडे?6 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें अभी सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं. दोपहर 3:30 बजे यह मैच शुरू होगा. इस मैच में रोहित शर्मा पर फैंस की मुख्य रूप से नजर रहने वाली है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन