महाराष्ट्र की फेमस मिसल पाव का चटपटा स्वाद अब घर पर! यहां जानिए आसानी से बनाने का तरीका

Misal Pav Recipe: क्या आप महाराष्ट्र की मशहूर मिसल पाव घर पर खाना चाहते हैं? आइए आपको इस स्टोरी में बताते हैं आप कैसे इस स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड को बना सकते हैं आसानी से.

Misal Pav Recip

घर पर कैसे बनांए स्वादिष्ट मिसल पाव? (Image: AI)

क्या आपने कभी महाराष्ट्र की फेमस मिसल पाव का लाजाव स्वाद चखा है? इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि लोग सुबह हो या रात हर वक्त इसे खाने के लिए तैयार रहते हैं, महाराष्ट्र में कई जगहें ऐसी हैं, जहां दिन-रात इसे खाने के लिए लंबी लाइनें लगती है. लेकिन आपको इस स्वादिष्ट डिश को खाने के लिए न ही महाराष्ट्र जाना होगा और नहीं किसी तरह की लाइन लगानी होगी, क्योंकि हम आपको घर पर ही इस स्वादिष्ट डिश की आसान रेसिपी बताएंगे. घर पर बनी स्वादिष्ट मिसल पाव न सिर्फ टेस्ट में एक नंबर होगी, बल्कि पूरी साफ-सफाई से भी तैयार हो सकेगी. आइए जानते हैं आप कैसे घर पर बना सकते हैं ये स्वादिष्ट डिश.

विज्ञापन
विज्ञापन

मिसल पाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री

पेस्ट बनाने के लिए

  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 कप कटा हुआ प्याज
  • 1 कप कटे हुए टमाटर
  • 3/4 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

ग्रेवी बनाने के लिए

विज्ञापन
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • तैयार किया हुआ मसालेदार पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा-धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी-लौंग पाउडर
  • 3 कप पानी

उसल बनाने के लिए

  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग
  • 1 कप उबले और कटे हुए आलू
  • 1½ कप स्प्राउट (पानी में भीगी हुई)
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी-लौंग पाउडर
  • 1 नींबू का रस
  • 3 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • परोसने के लिए
  • पाव
  • नींबू के टुकड़े

घर पर कैसे तैयार होगा स्वादिष्ट मिसल पाव?

  • मिसल पाव बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें.
  • अब टमाटर और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर कुछ मिनट पकाएं और मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
  • एक पैन में तेल गर्म करके तैयार पेस्ट को 2 मिनट भूनें और इसमें नमक, लाल मिर्च पेस्ट, गरम मसाला, हल्दी, जीरा-धनिया पाउडर और दालचीनी-लौंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब तैयार मिश्रण में पानी डालकर पकाएं, जब तक ग्रेवी के किनारों से तेल न दिखने लगे; जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसे अलग रख दें.
  • अब आप दूसरे पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक, लहसुन और हींग डालकर भूनें. अब उसमें भीगे हुए स्प्राउट्स और उबले आलू डालें. इसके बाद नमक, हल्दी, गरम मसाला, दालचीनी-लौंग पाउडर और नींबू का रस मिलाएं और पानी डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं.
  • अब एक कटोरी में सबसे पहले तैयार उसल डालें और इसके ऊपर मसालेदार ग्रेवी डालें. अब बारीक कटा प्याज, फरसाण और हरा धनिया डालकर सजाएं.
  • इस तरह मिसल पाव तैयार हो जाएगा, जिसे गर्मागर्म पाव और नींबू के टुकड़ों के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ