हेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी को कर लें ट्राई, FSSAI ने बताया बनाने का तरीका

रागी से बनने वाले मेघालय स्टाइल मोमोज ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट हैं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर हेल्दी रागी मोमोज बनाकर खाए जा सकते हैं.

Meghalaya Ragi Momos Recipe

घर पर इस तरह बनाएं रागी मोमोज. AI Generated Image

Ragi Momos Recipe: मोमोज खाने में स्वादिष्ट तो खूब लगते हैं लेकिन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. खासकर अगर मैदे से बने मोमोज आयदिन खाए जाएं तो यह मोटापे का कारण बनते हैं और इनसे पेट की दिक्कतें भी हो सकती हैं. ऐसे में बाजार से मैदे वाले मोमोज खरीदने के बजाय घर पर ही रागी मोमोज बना सकते हैं. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बताया है कि किस तरह घर पर ही मेघालय के स्पेशल रागी मोमोज तैयार किए जा सकते हैं. यहां जानिए रागी मोमोज बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

रागी मोमोद बनाने की सामग्री

रागी – एक कप
मैदा – आधा कप
बेकिंग पाउडर – एक चौथाई चम्मच
बारीक कटा प्याज – आधा कप
काली मिर्च का पाउडर – एक चौथाई चम्मच
तेल – एक चम्मच
लहसुन का पेस्ट – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पत्तागोभी, गाजर और बींस – एक कप
लहसुन की कलियां – 6
लाल मिर्च – 2
नींबू का रस – 2 चम्मच

रागी मोमोज बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
  • एक पैन लेकर आंच पर चढ़ाएं और उसमें एक चम्मच तेल डाल दें.
  • इसके बाद पैन में लहसुन का पेस्ट और कटे हुए प्याज डालकर फ्राई कर लें.
  • अब सब्जियों को साफ करके ग्रेट कर लें और सभी सब्जियों को पैन में डालकर ऊपर से काली मिर्च का पाउडर और नमक डाल दें.
  • 10 मिनट के लिए पैन में सब्जियों को पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
  • मोमोज बनाने के लिए रागी और मैदा को मिलाकर उसमें बेकिंग सोडा और नमक डालें और फिर आटा गूंथ लें.
  • इस गुंथे हुए आंटे की छोटी लोई बनाएं और बेल लें.
  • बेले गए आटे के बीच में मोमो की फिलिंग भरें और फिर किनारों को मोड़कर बंद कर लें.
  • इसके बाद इन डंपलिंग्स को 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें.
  • बस तैयार हैं आपके टेस्टी रागी मोमोज. इन्हें टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.

रागी मोमोज हेल्दी क्यों होते हैं

रागी के मोमोज हेल्दी इसलिए होते हैं क्योंकि इन्हें बनाने में रिफाइंड फ्लार यानी मैदा का इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि इन्हें फिंगर मिलेट से बनाया जाता है. रागी पाचन के लिए अच्छा होता है, यह फाइबर से भरपूर होने के चलते वेट मैनेजमेंट में मदद करता है और ग्लूटन फ्री होने के चलते ग्लूटन सेंसिटिव लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ