IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग! एक साथ 4 टीमों का होगा ऐलान

IND vs NZ: अक्टूबर महीने में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम इंडिया को 5 वनडे, पांच टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इसके अलावा इंडिया ए की टीम भी कुछ मुकाबले खेलने वाली है. जिसके लिए ऐलान का ऐलान होने वाला है. मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ताओं की बैठक 6 अक्टूबर की शाम को होने वाली है.

Team India

Team India का तीनों फॉर्मेट के लिए आज होगा ऐलान (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया टी-20 मुकाबले की तैयारी कर रही है. इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया फौरन ही न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम इंडिया को 5 टी-20 और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं. जिसके बाद टीम इंडिया 2 टेस्ट मुकाबले भी खेलने वाली है. इसके अलावा टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए की टीम 3 मल्टी डे मैच भी खेलेगी. इन 4 चारों ही सीरीज के लिए आज ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने भी किया ऐलान 

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया पर सभी की नजरें रहने वाली है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम का असली हिंट इसी सीरीज से मिल सकता है. वहीं इसके अलावा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में एंट्री भी इस दौरे पर रुक सकती है. जिसके कारण ही बीसीसीआई और टीम इंडिया के चयनकर्ता बहुत ही सोच समझकर ही फैसला लेंगे. जिससे स्टार खिलाड़ियों को इंजरी की कोई समस्या नहीं हो. 

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये असली टेस्ट होने वाला दौरा है. जहां पर तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट होगा. इसके अलावा बैक टू बैक सीरीज होने के कारण तीनों ही फॉर्मेट खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुमकिन होने वाला है. ऐसे में कई युवा खिलाड़ियों को भी न्यूजीलैंड के दौरे पर जगह मिल सकती है. हालांकि सभी फैंस जसप्रीत बुमराह को अब वनडे फॉर्मेट में देखना चाहते हैं. ऐसे में बीसीसीआई और चयनकर्ता उन्हें टी-20 फॉर्मेट से आराम दे सकते हैं.

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल

टी-20 सीरीज

मैचतारीखमैदानसमय (भारतीय समय)
1st T20I22 अक्टूबरक्राइस्टचर्चदोपहर 1:30 बजे
2nd T20I24 अक्टूबरक्राइस्टचर्चदोपहर 1:30 बजे
3rd T20I27 अक्टूबरवेलिंगटनदोपहर 1:30 बजे
4th T20I30 अक्टूबरऑकलैंडदोपहर 1:30 बजे
5th T20I1 नवंबरहैमिल्टनदोपहर 1:30 बजे

वनडे सीरीज

मैचतारीखमैदानसमय (भारतीय समय)
1st ODI4 नवंबरऑकलैंडसुबह 8:30 बजे
2nd ODI7 नवंबरवेलिंगटनसुबह 8:30 बजे
3rd ODI10 नवंबरहैमिल्टनसुबह 8:30 बजे
4th ODI13 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 8:30 बजे
5th ODI15 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 8:30 बजे

टेस्ट सीरीज

मैचतारीखमैदानसमय (भारतीय समय)
1st Test19–23 नवंबरवेलिंगटनसुबह 4:30 बजे
2nd Test27 नवंबर–1 दिसंबरक्राइस्टचर्चसुबह 4:30 बजे

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर के बाद अब किसे मिलेगी भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की कमान? रेस में ये 3 खिलाड़ी

विज्ञापन

इंडिया ए की टीम का शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
पहला 4-दिवसीय मैच24–27 अक्टूबर 2026बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन
दूसरा 4-दिवसीय मैच31 अक्टूबर–3 नवंबर 2026हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा 4-दिवसीय मैच7–10 नवंबर 2026बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? असली वजह का हुआ खुलासा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ