वैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने काफी कम समय में ही अपना नाम बड़ा कर लिया है. उन्होंने भारत के लिए अब तक 2 अर्धशतकीय पारी भी खेली है. हालांकि इसके बावजूद आकाश चोपड़ा ने वैभव को लेकर बड़ी बात कही है.

वैभव सूर्यवंशी/ Image Source: ANI

वैभव सूर्यवंशी/ Image Source: ANI

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई थी. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भारत की ओर से डेब्यू का मौका मिला था. इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. वैभव को लगातार प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा है. इस फैसले को आकाश चोपड़ा ने सही भी बताया है. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

विज्ञापन

वैभव को लेकर आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि वैभव सूर्यवंशी को आखिर क्यों टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलना चाहिए. उनका मानना है कि संजू सैमसन पर दबाव नहीं बना सकते कि उन्हें एक या दो मैच खराब होने पर बाहर कर दिया जाए. एशियन गेम्स में आप एक गेंदबाज को कम जगह दे रहे थे, लेकिन वेस्टइंडीज सीरीज में ऐसा नहीं होने वाला है. आगामी सीरीज में आप या तो वैभव के साथ जाएंगे या संजू सैमसन के साथ.

विज्ञापन

वैभव को न खिलाने का कारण बताते हुए कहा उन्होंने कहा कि हर बार ये चर्चा नहीं हो सकती. जैसे रोहित शर्मा को लेकर बात होती है कि उन्हें अंदर करो या बाहर करो. लेकिन आप संजू के साथ इस तरह नहीं कर सकते. उन्होंने आपको लगातार 3 पारियां खेलकर वर्ल्ड कप 2026 जिताया है. इसके बाद उन्होंने तीन पारियों में खराब प्रदर्शन किया और उन्हें बाहर कर दिया. अब वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए मैं संजू को खिलाना चाहूंगा जबकि वैभव को प्लेइंग 11 से बाहर रखूंगा.

वैभव को करना चाहिए इंतजार

आकाश ने वैभव को लेकर कहा कि वह एक शानदार और टैलेंटेड खिलाड़ी हैं. लेकिन उन्हें फिलहाल टीम इंडिया में इंतजार करना चाहिए. कई बार आपको इंतजार करना पड़ता है. वैभव के खेलने का तरीका काफी अच्छा है. कई बार देखकर दिल खुश हो जाता है. लेकिन फिलहाल के लिए मैं संजू को ड्रॉप नहीं करूंगा. इसके अलावा टीम मैनेजमेंट क्या करेगा. इसका मुझे अंदाजा नहीं है.

विज्ञापन

बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में खेले गए दोनों ही मैच में वैभव को मौका मिला था. लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी से खासा कमाल नहीं कर पाए थे. उन्होंने बड़ी पारियां नहीं खेली थी. उनकी वजह से संजू को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. वैभव ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 38 और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 15 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2 अर्धशतक जमाया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ