सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? असली वजह का हुआ खुलासा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के दिन बिल्कुल भी अच्छे नहीं चल रहे हैं. पहले उन्हें भारतीय टीम से बाहर किया गया. अब उनकी मुंबई की रणजी टीम से भी छुट्टी हो गई है. इसकी वजह का भी खुलासा हो गया है.

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव रणजी टीम से हुए बाहर (Image: Instagram/surya_14kumar)

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव के लिए पिछले कुछ महीने बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे हैं. अभी भी लगातार उन्हें झटके लग रहे हैं. उनसे भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छीन ली गई है. उन्हें टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया. अब खबर आई कि सूर्यकुमार को रणजी टीम से भी बाहर कर दिया गया है. उनके पास रणजी में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करने का अच्छा मौका था लेकिन मामला गड़बड़ हो गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मुंबई की रणजी टीम से उन्हें अचानक बाहर क्यों किया गया. अब इसे लेकर अहम खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को क्यों किया गया बाहर?

आगामी रणजी सीजन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान किया. सूर्यकुमार यादव का नाम टीम से गायब था. इस बात से सभी हैरान रह गए थे. सूर्या इसकी तैयारी में लगे हुए थे. उन्होंने कहा था कि वो इसके जरिए टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं. अब MCA के एक सूत्र ने बताया है कि उन्हें टीम में जगह क्यों नहीं दी गई.

विज्ञापन

MCA के सूत्र ने पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा, “सूर्यकुमार यादव के पास टेस्ट क्रिकेट का कुछ समय से अनुभव नहीं है और सभी उन्हें लेकर एकमत थे. मुंबई की टीम पिछले एक महीने से रेड बॉल से प्रैक्टिस कर रही है. सूर्या लगातार रेड बॉल के क्रिकेट से दूर हैं. वो ट्रेनिंग कैंप में भी नहीं आए. चयनकर्ताओं ने करीब 10 दिन पहले सूर्या से बात करने की कोशिश की थी. उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. कुछ खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं. उनकी जगह सूर्या को जगह देना गलत बात होगी. इस वजह से ही उन्हें टीम में नहीं चुना गया है.”

विज्ञापन

कैसे होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी?

सूर्यकुमार यादव की मुश्किलें अब काफी बढ़ गई हैं. उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. उन्हें रणजी टीम में वापसी के लिए भी अन्य जगह खुद को साबित करना होगा. आईपीएल और मुंबई टी20 लीग में वो रन बना सकते हैं. उन्हें MCA द्वारा आयोजित होने वाले पुलिस शील्ड या पुरुषोत्तम शील्ड टूर्नामेंट्स का हिस्सा बनना पड़ेगा. इन जगहों पर रन बनाकर उनकी रणजी टीम में वापसी हो सकती है. मुंबई को 11 से 14 अक्टूबर तक चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी में अपना पहला मैच खेलना है. ये पूरी तरह से क्लियर है कि सूर्या का जलवा रणजी में देखने को नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ