IPL 2026 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच, फैंस के बीच है इस टीम का जलवा

आईपीएल 2026 में अब तक 20 मैच खेले गए हैं. अब तक राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स का प्रदर्शन दमदारा रहा है. राजस्थान ने 4 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 3 और आरसीबी ने भी 3 मैच जीते हैं.

Cricket News - 2026-04-13T173529.970
1 / 6

आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. आईपीएल 2025 की विजेता आरसीबी का जलवा इस बार भी बरकरार है. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक खेले गए 4 मैच में 3 मुकाबले जीते हैं. व्यूअरशिप मामले में अब तक आईपीएल 2026 में देखे जाने वाले सबसे ज्यादा 4 मैच में आरसीबी का ही जलवा है. आइए डालते हैं एक नजर.  

विज्ञापन

RCB vs SRH के बीच यादगार मैच

RCB vs SRH के बीच यादगार मैच2 / 6

आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. इस मैच को आईपीएल 2026 में अब तक जियोस्टार पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है. इस मैच में 434 मिलियन व्यूज आए थे.

विज्ञापन

राजस्थान के खिलाफ भी शानदार व्यूज

राजस्थान के खिलाफ भी शानदार व्यूज3 / 6

इसके अलावा दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मैच भी आरसीबी के ही नाम है. आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले को 413 मिलियन व्यूज मिले थे. हालांकि ये मैच आरसीबी हार गई थी.

मुंबई और आरसीबी के बीच मैच को दर्शकों ने दिया प्यार

मुंबई और आरसीबी के बीच मैच को दर्शकों ने दिया प्यार4 / 6

12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में जियोस्टार पर 410 मिलियन व्यूज दर्ज हुए. आरसीबी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई 18 रनों से पीछे रह गई थी.

विज्ञापन

सीएसके और आरसीबी के बीच मैच में दमदार व्यूज

सीएसके और आरसीबी के बीच मैच में दमदार व्यूज5 / 6

आईपीएल 2026 में चौथा सबसे ज्यादा व्यूज आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मुकाबले पर आया था. इस मैच को जियोस्टार पर 361 मिलियन व्यूज मिले थे. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सीएसके 19.4 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई थी. आरसीबी ने 43 रनों से मुकाबला जीता था.

आईपीएल 2026 पर आरसीबी की नजरें

आईपीएल 2026 पर आरसीबी की नजरें6 / 6

आईपीएल 2026 पर आरसीबी की नजरें जमी हुई हैं. टीम बैक टू बैक दो खिताब अपने नाम करने की नियत से उतर चुकी है. टीम का दमदार प्रदर्शन भी जारी है. ऐसे में आरसीबी खिताब जीतने की दावेदारी में भी काफी आगे दिखाई देती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन