Entertainment News LIVE: कनिका सदानंद की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन से जुड़ी अपडेट्स (Pic credit- IMDb/AI)

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कनिका सदानंद की मां का निधन हो गया है. 83 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मां ने अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी है. अपनी मां की फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दुख जताया है. वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस भी इस दुख में एक्ट्रेस के साथ खड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस के फैंस उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनकी मां के निधन का दुख जता रहे हैं.

विज्ञापन

पलक तिवारी का बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों में काम करने वालीं पलक तिवारी ने ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान बना ली है. पलक तिवारी की मम्मी श्वेता तिवारी भी फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़ी हुई हैं. श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्र्री तक में काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को ‘द वन’ मूवी में भी देखा गया.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% है. वहीं शोज की बात करें तो इसमें 15,972 शोज बुक हो चुके हैं. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 6 दिनों में भारत में अब तक 232.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 279 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 366.50 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: कनिका सदानंद की मां का हुआ निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कनिका सदानंद की मां का निधन हो गया है. 83 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मां ने अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी है. अपनी मां की फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दुख जताया है. वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस भी इस दुख में एक्ट्रेस के साथ खड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस के फैंस उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनकी मां के निधन का दुख जता रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', आपस में भिड़े काजी-स्काउट

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें आसिफ खान को बिग बॉस ने एक नया टास्क दिया है और उन्हें 'न्यूज एंकर' की भूमिका निभानी है. वहीं इस टास्क के दौरान एक बार फिर काजी तौकीर और स्काउट ओपी आपस में भिड़ते दिखाई दिए.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई सूर्या की फिल्म

सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में सूर्या के साथ-साथ ममिता बैजू और रवीना टंडन भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में फैमिली ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

Entertainment News LIVE: 'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर में अरुण गोविल 'दशरथ' के रूप में नजर आ रहे हैं. ये तो सभी जानते हैं कि इस फिल्म में दशरथ का किरदार अरुण गोविल निभा रहे हैं, वहीं अब मेकर्स ने अरुण गोविल के 'दशरथ' लुक का पोस्टर रिलीज कर दिया है.

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर छाई 7 एपिसोड्स की ड्रामा-कॉमेडी सीरीज

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का 'वेटिंग है' नाम है. मेकर्स ने इस सीरीज को 16 सितंबर को रिलीज किया गया था. वहीं अभी भी ये सीरीज प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज में कॉमेडी और ड्रामा सीन्स के साथ-साथ थ्रिलर और स्कैम से भरे सीन्स भी देखने को मिलते हैं.

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में भारत में 216.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 259.80 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 341.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर ये आंकड़ा और भी बढ़ता दिखाई देगा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर ऑडियंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है.

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाई 'दुपहिया 2'

गजराज राव और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर 'दुपहिया 2' प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में 'भल्ला' का किरदार निभाने वाले शहजाद खान ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की हैं. एएनआई से बातचीत करते हुए एक्टर ने 'अंदाज अपना-अपना' फिल्म और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं. पिता अजीत खान को कॉपी करने के बाद भी शहजाद खान को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं हाल ही में एएनआई से बातचीत करते हुए शहजाद ने बताया है कि 'अंदाज अपना-अपना' में जब मैंने अपने पिता को कॉपी किया था तो उसके बाद उन्होंने मुझे एक सलाह दी थी.

Entertainment News LIVE: फिर पर्दे पर लौट रही 'पाकीजा' फिल्म

18 अक्टूबर 2026 को सेंट्रल लंदन में 'बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल' में इस फिल्म को दिखाया जाएगा. नए 4K रेस्टोरेशन के साथ इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी. मीना कुमारी के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं कि वो एक बार फिर इस आइकॉनिक फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे. कमाल अमरोही के डायरेक्शन में बनी इस क्लासिक फिल्म को 54 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन वक्त के साथ इस फिल्म की चमक अभी भी बरकरार है.

Entertainment News LIVE: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. कोर्ट ने राजपाल यादव को निर्देश देते हुए कहा है कि उन्हें 13 अक्टूबर तक शिकायर्ता को 2 करोड़ की राशि लौटानी होगी.

Entertainment News LIVE: साले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की हुई गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप

यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. पहले यूट्यूबर ने अपने परिवार पर आरोप लगाया था कि उनके परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है. जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर सुसाइड करने की भी कोशिश की थी. वहीं अब एक बार फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका चौहान के भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. इस आरोप में उत्तराखंड पुलिस ने अनुराग डोभाल और उनके दोस्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं अब अनुराग डोभाल से अलग रह रही पत्नी रितिका ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए इस घटना पर बात की है और अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर पर आरोप लगाए हैं.

Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं. कियारा ने फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. पहली प्रेग्नेंसी के अंदाज में ही कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी को भी अनाउंस किया. शेयर की गई फोटो में कियारा और सिद्धार्थ के साथ उनकी बेटी सरायाह मल्होत्रा का भी नन्हा सा हाथ देखने को मिल रहा है.

Entertainment News LIVE: शरद केलकर का बर्थडे

एक्टर शरद केलकर 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर मराठी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. वहीं एक्टर की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज शेयर करते हैं. टीवी से लेकर बॉलीवुड तक एक्टर ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है.

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां

आलिया भट्ट अपनी गर्ल गैंग के साथ स्पैन में छुट्टियां मना रही हैं. आकांक्षा रंजन कपूर ने वेकेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इनमें आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और उनकी फ्रेंड्स की वेकेशन फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में सभी समुद्र के किनारे एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट और उनके फैंस की वेकेशन फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. बता दें आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में 11 जुलाई को फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा संग शादी रचाई. उनकी शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ