SRH vs KKR: शाहरुख खान की टीम में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ी पर लटक रही है तलवार
SRH vs KKR: आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है.

SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल बहुत ज्यादा समस्या में नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी है. ऐसे में शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा. ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं.
रचिन रवींद्र
2 / 6फिन एलन और टिम सेफर्ट ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में रचिन रवींद्र को अब प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. रवींद्र टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे.
नवदीप सैनी
3 / 6कार्तिक त्यागी ने पिछले मुकाबले में लगभग टीम को हरा दिया था. ऐसे में उन्हें अब कप्तान रहाणे बाहर कर सकते हैं. उनकी जगह नवदीप सैनी को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.
तेजस्वी दहिया
4 / 6रमनदीप सिंह ने भी इस सीजन में अब तक बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उन्हें भी टीम मैनेजमेंट अब बाहर का रास्ता दिखा सकता है. वहीं तेजस्वी दहिया को अब आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
अजिंक्य रहाणे
5 / 6कप्तान अजिंक्य रहाणे बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. रहाणे को अब बतौर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. रहाणे अगर पावरप्ले में तेजी से रन बनाते हैं, तो केकेआर की टीम मुकाबला जीत सकती है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा. इंपैक्ट प्लेयर- तेजस्वी दहिया


















