IPL 2026: CSK के खिलाफ ऐसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11! इस स्टार बल्लेबाज का कटेगा टीम से पत्ता?

DC Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धमाकेदार मैच होने वाला है. दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में हार मिली थी और अब वो अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव कर सकते हैं.

DC vs CSK Playing 11 (1)
1 / 7

DC Possible Playing 11: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है. यह बड़ा मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा. DC की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. अब सभी के मन में सवाल है कि क्या हार के बाद DC की टीम में कोई बदलाव होगा, या नहीं. आइए CSK के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

DC का कैसा होगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन?

DC का कैसा होगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन?2 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. निसांका शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और केएल राहुल ने 92 रन बनाकर फॉर्म में वापसी कर ली है. अब दोनों CSK के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में बड़े-बड़े नाम

मिडल ऑर्डर में बड़े-बड़े नाम3 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के पास मिडल ऑर्डर में डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी मौजूद हैं. तीनों ही शानदार फॉर्म में हैं और CSK के खिलाफ मैच में उन पर नजर होगी. नीतीश राणा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. उनकी जगह करुण नायर या अभिषेक पोरेल को टीम में लाया जा सकता है.

DC के पास है दो शानदार ऑलराउंडर

DC के पास है दो शानदार ऑलराउंडर4 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के पास कप्तान अक्षर पटेल और विप्रज निगम के रूप में दो शानदार ऑलराउंडर हैं. दोनों ही बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा वो स्पिन गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

फॉर्म में है DC का गेंदबाजी अटैक

फॉर्म में है DC का गेंदबाजी अटैक5 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के पास कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार के रूप में तीन इन-फॉर्म तेज गेंदबाज हैं. CSK के खिलाफ वो अपनी गेंदबाजी से शिकंजा कसना चाहेंगे. वैसे भी CSK की बल्लेबाजी अब तक फ्लॉप रही है. DC उन पर हावी पड़ सकती है.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टी नटराजन का उपयोग कर सकती है. वो डेथ ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं. अगर दिल्ली की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती है, तो नटराजन प्लेइंग 11 में रह सकते हैं और समीर रिजवी का उपयोग इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हो सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 117 / 7

केएल राहुल (wk), पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (c), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार. (इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन