CSK vs PBKS: हार के बाद सीएसके प्लेइंग 11 में कर सकती है 2 बड़े बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी की वापसी तय

CSK vs PBKS: 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली थी. जहां पर टीम को शर्मनाक हार मिली थी. ऐसे में सीएसके की टीम अगले मुकाबले में बड़ा बदलाव कर सकती है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलने वाली है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करके ऋतुराज गायकवाड़ की टीम कमबैक करना चाहेगी. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मौका देना होगा. पिछले मैच की प्लेइंग 11 में सीएसके की टीम मैनेजमेंट 2 बड़े बदलाव कर सकती है.

विज्ञापन

डेवाल्ड ब्रेविस की होगी वापसी

डेवाल्ड ब्रेविस की होगी वापसी 2 / 6

इंजरी के कारण पहले मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेले थे. उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को टीम में मौका मिला था. शॉर्ट ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया था. जिसके कारण ही अब शॉर्ट को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

विज्ञापन

प्रशांत वीर को मिलेगा डेब्यू का मौका

प्रशांत वीर को मिलेगा डेब्यू का मौका 3 / 6

पिछले मुकाबले में ऑलराउंडर प्रशांत वीर को खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि इस मैच में उन्हें खेलने का मौका दिया सकता है. आयुष म्हात्रे की जगह वीर को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. वहीं सरफराज खान को तीसरे नंबर पर खिलाया जा सकता है.

खलील अहमद

खलील अहमद 4 / 6

इस मुकाबले में खलील अहमद को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया जा सकता है. पिछले मुकाबले में भी उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया था. गेंदबाजी के समय ही खलील ही इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रहेंगे. 

विज्ञापन

गायकवाड़-सैमसन को लेनी होगी जिम्मेदारी

गायकवाड़-सैमसन को लेनी होगी जिम्मेदारी5 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है. दोनों पिछले मैच में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दूसरे मुकाबले में उन्हें कमबैक करना होगा.

यहां पर देखें संभावित प्लेइंग 11

यहां पर देखें संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, नूर अहमद.   इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन