CSK vs KKR: धोनी की वापसी के बाद कैसी नजर आएगी सीएसके की प्लेइंग 11? स्टार खिलाड़ी होगा बाहर

CSK vs KKR: हार की हैट्रिक के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कमबैक किया और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. अब सीएसके इसी फॉर्म को अगले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जारी रखने का पूरा प्रयास करेगी. हालांकि प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

CSK vs KKR: पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. खबरों के मुताबिक इस मुकाबले से ही महेंद्र सिंह धोनी की वापसी होने वाली है. ऐसे में उनके आने के बाद प्लेइंग 11 में बदलाव तय नजर आ रहा है. घरेलू मैदान पर सीएसके केकेआर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

इंजरी के कारण दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती 4 मैचों में नहीं खेले थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो फिट हो चुके हैं. ऐसे में अकील हुसैन की जगह महेंद्र सिंह धोनी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले मैच में शतक जड़कर फॉर्म में वारसी की है. अब उन्हें इसी फॉर्म को आगे के मैचों में भी बरकरार रखना होगा. अगर सैमसन आगे के मुकाबलों में भी ऐसे ही खेलते हैं, तो टीम आसानी से जीत दर्ज कर सकती है.

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 4 / 6

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला अब तक आईपीएल 2026 में नहीं चला है. जिसके कारण ही टीम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं लग रही है. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गायकवाड़ को फॉर्म में वापसी करनी होगी.

विज्ञापन

खलील अहमद

खलील अहमद5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खलील अहमद को इस्तेमाल किया जा सकता है. खलील का प्रदर्शन अब तक आईपीएल 2026 में ठीक-ठाक ही रहा है. ऐसे में वो भी केकेआर के खिलाफ मुकाबले में शानदार कमबैक करना चाहेंगे.

सीएसके की संभावित प्लेइंग 11

सीएसके की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह. इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन