IPL 2026 के बीच टेस्ट में कमबैक करने के लिए BCCI ने लिए 5 बड़े फैसले! युवा खिलाड़ियों की लॉटरी लगना तय

BCCI: टीम इंडिया फिलहाल बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नहीं नजर आ रहा है. भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से खराब प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच बीसीसीआई ने अब टीम को बेहतर करने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team

BCCI: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से धीरे-धीरे गिर रहा है. जिससे फैंस के साथ ही साथ बीसीसीआई भी नाराज नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ मिलकर क्रिकेट बोर्ड 5 बार फैसले लेने के बारे में सोच रही है. पीटीआई की नई रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद बीसीसीआई इन 5 योजनाओं पर काम करने वाली है.

विज्ञापन

जूनियर टीम खेलेगी टेस्ट सीरीज

जूनियर टीम खेलेगी टेस्ट सीरीज 2 / 6

पिछले कुछ सालों में बीसीसीआई ने जूनियर टीम को ज्यादा से ज्यादा टेस्ट सीरीज खेलने का मौका दिया है. आईपीएल 2026 के बाद इंडिया अंडर-19 टीम और इंडिया इमर्जिंग की टीम श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी.

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीवीएस लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी 3 / 6

पीटीआई की इस रिपोर्ट के मुताबिक अगले 1 साल तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण रेड बॉल क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों का पूल तैयार करेंगे. बीसीसीआई ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका 4 / 6

आईपीएल के फौरन बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 4 टीमें बांटकर फोर-डे मैच खेला जाएगा. इन चारों टीमों में बीसीसीआई सिर्फ अंडर-25 के ही खिलाड़ियों को मौका देने वाली है. जिससे ये पूल युवा खिलाड़ियों का हो.

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका 5 / 6

इन चारों टीमों में 64 खिलाड़ी होने वाले हैं. जूनियर टीम के सेलेक्टर 25 खिलाड़ी सीके नायडू और अंडर-23 वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चुनेंगे. वहीं 25 खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चुने जाएंगे. हालांकि ये सभी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं होने चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी को भी मिलेगा मौका

वैभव सूर्यवंशी को भी मिलेगा मौका 6 / 6

बाकी के 14 खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 से चुना जाएगा. जिसमें वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों का नाम हो सकता है. हालांकि यहां भी अंडर-25 वाला नियम बीसीसीआई लागू करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन