क्या फिर बदल गया IND vs ENG मैच का समय? जानिए कितने बजे शुरू होगा चौथा टी20I मुकाबला

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है. यहां जानिए चौथा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

India vs England T20I (Image generated by AI)
1 / 6
India vs England T20I (Image generated by AI)

India vs England 4th T20I Match Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद, इंग्लैंड ने दूसरे और तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को हारकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया हर हाल में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.  

विज्ञापन

क्या फिर बदल गया IND vs ENG मैच का समय?

क्या फिर बदल गया IND vs ENG मैच का समय?2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला नॉटिंघम में भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू हुआ था, जो रात करीब 1.30 बजे तक चला. लेकिन इससे पहले सीरीज का पहला मुकाबला चेस्‍टर-ले-स्‍ट्रीट (डरहम) में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला गया था और दूसरा मैच मैनचेस्‍टर में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू हुआ था. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या फिर से मैच का समय बदल जाएगा?

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा चौथा टी20I मुकाबला?

कितने बजे शुरू होगा चौथा टी20I मुकाबला?3 / 6

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच के शुरू होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20I मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे दोनों कप्तान टॉस के मैदान पर उतरेंगे.

कहां देखें लाइव मैच?

कहां देखें लाइव मैच?4 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड5 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे.

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड6 / 6

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, जोश टंग और ल्यूक वुड.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन