Roman Reigns-Seth Rollins की जंग में ये 6 WWE रेसलर्स डालेंगे खलल! SummerSlam 2026 में हो सकता है उलटफेर

WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए बड़ा मैच होगा. इस मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित हैं. दोनों की राइवलरी खतरनाक चल रही है. कुछ स्टार्स मुकाबले में दखलअंदाजी कर सकते हैं.

WWE
1 / 6

WWE SummerSlam 2026: WWE के अगले इवेंट SummerSlam 2026 का सभी इंतजार कर रहे हैं. 1 और 2 अगस्त को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा वहां पर सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच होगा. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा. इनकी राइवलरी भयंकर हो गई है. दोनों एक-दूसरे पर खूब हमला कर चुके हैं. रेंस ने कहा है कि इस बार वो शील्ड के अध्याय को खत्म कर देंगे. खैर यहां हम उन छह स्टार्स की बात करेंगे जो रेंस और रॉलिंस के मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो)

द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो)2 / 6

आप सभी जानते हैं कि WWE में रोमन रेंस की सफलता के पीछे उसोज़ भाइयों का बड़ा हाथ है. दोनों ने रेंस का अभी तक खूब साथ दिया है. रेंस के ऊपर कोई भी गाज गिरेगी तो सबसे पहले जे और जिमी ही आएंगे. ये काम समरस्लैम 2026 में भी हो सकता है. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में आकर दोनों भाई रोमन का साथ दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ3 / 6

सोलो सिकोआ भी रोमन रेंस की ब्लडलाइन को तबाह करना चाहते हैं. उन्होंने सैथ रॉलिंस को ऑफर भी दे दिया है. सिकोआ ने कहा है कि वो रॉलिंस को साथ देना चाहते हैं. समरस्लैम में होने वाले मैच में सिकोआ की दखलअंदाजी भी हो सकती है. वो मैच में आकर रोमन के ऊपर चालाकी से हमला कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

जेकब फाटू

जेकब फाटू4 / 6

अब रोमन रेंस के प्रमुख हथियार जेकब फाटू हैं. कुछ समय पहले ही रेंस ने उन्हें ब्लडलाइन में शामिल किया है. रॉलिंस उन्हें सुपरकिक भी मार चुके हैं. फाटू समरस्लैम में बड़ा गेम खेल सकते हैं. वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में खलल डाल सकते हैं. उनकी वजह से बड़ा उलटफेर हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट5 / 6

एलए नाइट भी ब्लडलाइन को खत्म करना चाहते हैं. इसके लिए वो लगातार जोर लगा रहे हैं. नाइट की सैथ रॉलिंस के साथ भी जुबानी जंग देखने को मिली थी. समरस्लैम में रॉलिंस और रेंस के मैच में नाइट की दखलअंदाजी भी देखन को मिल सकती है. नाइट अगर आ गए तो कोई ना कोई बड़ा बवाल पक्का होगा. (Photo: WWE.com)

रॉयस कीज

रॉयस कीज6 / 6

रोमन रेंस के साथ मैच की कतार में रॉयस कीज भी खड़े हैं. कंपनी द्वारा उन्हें कभी भी बड़ा पुश दिया जा सकता है. रेंस ने कुछ महीने पहले उन्हें चेतावनी भी दी थी. समरस्लैम में कीज अपनी ताकत दिखा सकते हैं. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में वो आकर बड़ा बवाल मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन