Brock Lesnar की तरह 5 WWE दिग्गज जो रिटायरमेंट से वापस आकर फैंस को कर सकते हैं हैरान
WWE में हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी की है. उन्हें देखकर सभी हैरानी में पड़ गए थे. आगे जाकर कुछ और दिग्गजों का इस तरह का रिटर्न देखने को मिल सकता है. आइए आपको कुछ नामों के बारे में बताते हैं.

Brock Lesnar Return: WWE रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर ने हार के बाद अपने जूते और दस्ताने उतार दिए थे. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने बता दिया कि वो रिटायर हो रहे हैं. हाल ही में हुए Raw के एपिसोड में लैसनर ने वापस आकर ओबा फेमी की हालत खराब कर दी. द बीस्ट की वापसी पर सभी हैरानी में पड़ गए थे. लैसनर ने अभी रिटायरमेंट नहीं लिया है. यहां हम पांच दिग्गजों की बात करेंगे जो लैसनर की तरह रिटायरमेंट से वापस आ सकते हैं.
जॉन सीना
2 / 6जॉन सीना ने पिछले साल 13 दिसंबर को अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. सीना ने कहा है कि वो इन-रिंग एक्शन में वापसी नहीं करेंगे. सीना अभी भी कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. वो बहुत जल्द अपना एक टूर्नामेंट लाने वाले हैं. सीना भी इन-रिंग एक्शन में आगे जाकर वापसी कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि WWE में कुछ भी हो सकता है.
बतिस्ता
3 / 6बतिस्ता भी कुछ साल पहले रिटायर हो गए थे. अब वो बॉलीवुड के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. बतिस्ता की अभी भी एक अंतिम मैच लड़ने की इच्छा है. कई बार वो इंटरव्यू में वापसी के संकेत दे चुके हैं. फ्यूचर में बतिस्ता की भी रिटायरमेंट से वापसी हो सकती है.
एजे स्टाइल्स
4 / 6एजे स्टाइल्स ने इस साल रॉयल रंबल में अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. स्टाइल्स ने बहुत जल्दी रिटायरमेंट ले लिया. उनमें अभी बहुत रेसलिंग बची हुई है. स्टाइल्स भी आगे जाकर इन-रिंग एक्शन में वापसी कर सकते हैं.
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन
5 / 6स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने कई साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. 2022 में उन्होंने वापसी की. रेसलमेनिया में उन्होंने जलवा दिखाया. ऑस्टिन एक बार फिर रिटायरमेंट से वापसी कर सकते हैं. अगले साल सऊदी अरब में होने वाले रेसलमेनिया में उनका जलवा दिख सकता है.
द ग्रेट खली
6 / 62014 के बाद से भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. एक तरह से कहा जाए तो खली भी अब रिटायर हो चुके हैं. हालांकि, वो एक अंतिम मैच के लिए वापसी कर सकते हैं. उनकी वापसी से भारतीय फैंस जरूर खुश होंगे.


















