WWE Raw के Results में ट्रिपल एच ने इन 5 सुपरस्टार्स के साथ किया 'धोखा'! फैंस का जमकर फूट रहा गुस्सा

WWE Raw: रॉ के पिछले एपिसोड में ट्रिपल एच ने कुछ स्टार्स को सही तरह से बुक नहीं करके उनके साथ धोखा किया है. आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें Raw में कमजोर दिखाया गया.

WWE (1)
1 / 6

WWE Raw: रॉ का हालिया एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ. नॉक्सविल, टेनेसी में हुए इस एपिसोड में WWE Backlash की कहानियों को आगे बढ़ाया. रोमन रेंस इस एपिसोड में नजर आए और जैकब फाटू ने उनका हाल बेहाल कर दिया. इसके अलावा सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच भी दुश्मनी जारी रही. इस एपिसोड में WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने कुछ सुपरस्टार्स को खराब तरीके से बुक किया. एक तरह से द गेम ने उन्हें उनकी उम्मीद के अनुसार बुक नहीं करके धोखा दिया है.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी2 / 6

ऑस्टिन थ्योरी WWE में मौजूदा चैंपियन हैं. वो लोगन पॉल के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप का भार अपने कंधों पर संभाल रहे हैं. इसके बावजूद ट्रिपल एच ने उनके साथ एक तरह से धोखा किया और Raw में हुए सिक्स मैन टैग टीम मैच में पिन होने के लिए बुक किया. थ्योरी इससे बेहद कमजोर नजर आए.

विज्ञापन

रुसेव

रुसेव3 / 6

रुसेव WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक हैं लेकिन Raw में वो बेहद कमजोर दिखाई दिए. ट्रिपल एच ने पिछले एक साल में उनकी बुकिंग पर सही तरह से ध्यान नहीं दिया है. Raw में भी उन्हें कमजोर दिखाया गया, क्योंकि वो 22 साल के जे'वॉन एवंस के खिलाफ हार गए.

सोल रुका

सोल रुका4 / 6

सोल रुका को WWE की फ्यूचर स्टार माना जा रहा है और NXT में वो सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं. Raw में उनका आधिकारिक रूप से मेन रोस्टर डेब्यू मैच हुआ और ट्रिपल एच ने उनके साथ धोखा कर दिया. डेब्यू मुकाबले में ही सोल को हारने के लिए बुक किया गया, जिसने फैंस को भी गुस्सा दिलाया.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो5 / 6

जे उसो पूर्व WWE चैंपियन हैं और कई बार टैग टीम टाइटल पर भी कब्जा कर चुके हैं. हालांकि, Raw में ट्रिपल एच ने उन्हें एक जोकर की तरह दिखाया. जैकब फाटू ने बेहद आसानी से Royal Rumble विजेता को बैकस्टेज चारों खाने चित कर दिया. इससे उनका कद जरूर गिरा है.

ओस्का

ओस्का6 / 6

ओस्का रेसलिंग इतिहास की सबसे खतरनाक सुपरस्टार हैं. WWE में भी उन्होंने खूब नाम कमाया है. Raw में उन्होंने एक तरह से WWE को अलविदा कह दिया. ट्रिपल एच को अच्छी तरह से उन्हें फेयरवेल देना चाहिए था लेकिन उन्होंने ओस्का को बैकस्टेज सैगमेंट से बाहर कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन