BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन 5 स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, एक बार फिर हो गए इग्नोर

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने आज 2026-27 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन इस लिस्ट में कुछ बड़े नाम गायब भी नजर आ रहे हैं. जिसमें से एक खिलाड़ी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का हिस्सा हैं. ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं.

WK Ishan Kishan
1 / 6
WK Ishan Kishan

विज्ञापन

2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन उसके बाद भी बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें मौका नहीं दिया है. किशन का नाम उस लिस्ट में नहीं देखकर फैंस भी हैरान हैं.

विज्ञापन

3 / 6

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं नजर आ रहे हैं. शमी अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया से बाहर नजर आ रहे हैं. फिलहाल मोहम्मद शमी का कमबैक भी पास नहीं नजर आ रहा है. 

4 / 6

सरफराज खान को भी बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 में जगह नहीं दी है. सरफराज खान भी पिछले साल टेस्ट टीम का हिस्सा थे. जिसके बाद भी उन्हें अचानक टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

विज्ञापन

5 / 6

टेस्ट टीम में लंबे समय के बाद कमबैक करने वाले करुण नायर को भी बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 में जगह नहीं दी है. करुण को चयनकर्ताओं मे इंग्लिश दौरे के बाद टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था. 

6 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम से बाहर हो गए. अब बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 में भी उन्हें जगह नहीं दी है. जितेश कुछ समय पहले तक टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन