फिर मचेगा 'किंग' का कोहराम! IPL 2026 में ये 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

Record Virat Kohli Can Break in IPL 2026: विराट कोहली हर साल IPL में बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हैं. उनके पास अब IPL 2026 में भी कुछ ऐसा करने का मौका है. वो 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़कर तहलका मचा सकते हैं.

Virat Kohli (24)
1 / 6

Record Virat Kohli Can Break in IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली पर सभी की नजर रहने वाली है. पिछले साल उन्होंने RCB को पहली बार IPL चैंपियन बनाने में बड़ा किरदार निभाया था. अब विराट अगले सीजन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. 28 मार्च को RCB का पहला मैच होगा. विराट के नाम IPL में कई सारे बड़े रिकॉर्ड हैं. उनके पास अब IPL 2026 में 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

IPL में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

IPL में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी2 / 6

विराट कोहली ने IPL करियर में अब तक 267 मैच खेलते हुए 8661 रन बनाए हैं. कोहली अगर 339 रन IPL 2026 में बना लेते हैं, तो वो पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 9000 रन बनाए हों.

विज्ञापन

एक टीम के लिए 10000 से अधिक रन

एक टीम के लिए 10000 से अधिक रन3 / 6

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL और चैंपियंस लीग मिलाकर 9085 रन बनाए हैं. अगर विराट कोहली IPL 2026 में 915 रन बना लेते हैं, तो वो पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिसने किसी टीम के लिए टी20 में 10 हजार रन बनाए हों.

एक टीम के लिए 300 से अधिक छक्के

एक टीम के लिए 300 से अधिक छक्के4 / 6

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 2008 से IPL खेल रहे हैं. उन्होंने 291 छक्के जड़े हैं. अगर वो IPL 2026 में मात्र 9 छक्के जड़ देते हैं, तो एक टीम के लिए 300 से अधिक छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

एक स्टेडियम में सबसे अधिक रन

एक स्टेडियम में सबसे अधिक रन5 / 6

विराट कोहली का रिकॉर्ड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार रहा है. उन्होंने इस स्टेडियम में भारत और RCB के लिए कुल 109 टी20 मैच खेले हैं और 3618 रन बनाए हैं. अगर वो IPL 2026 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 382 रन बनाते हैं, तो टी20 क्रिकेट में एक स्टेडियम में 4000 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

एक देश में सबसे अधिक टी20 रन

एक देश में सबसे अधिक टी20 रन6 / 6

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया, दिल्ली और RCB के लिए खेलते हुए भारत में कुल 9704 रन बनाए हैं. अगर IPL 2026 में विराट 296 रन का आंकड़ा पार करते हैं, तो वो किसी एक देश में टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन