Triple H साबित हुए फिसड्डी! WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में 5 बड़ी गलतियां कर फैंस का तोड़ा दिल
WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में बड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस दिल जीतने की पूरी कोशिश की. शो में कुछ सरप्राइज भी मिले. वहां पर कुछ बड़ी गलतियां भी देखने को मिलीं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 नाइट-1 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. फैंस को वहां पर सात बड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें चैंपियनशिप मैच भी शामिल थे. शुरुआत में सिक्स मैन टैग टीम मैच देखने को मिला. वहीं मेन इवेंट में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. कुछ सरप्राइज भी देखने को मिले. खैर ट्रिपल एच की बुकिंंग भी विवादों के घेरे में रही. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने शो में कौन सी पांच गलतियां की.
रैंडी ऑर्टन को चैंपियन नहीं बनाना
2 / 6सभी को लगा था कि WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में रैंडी ऑर्टन अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो जीत के लिए सभी के फेवरेट भी माने जा रहे थे. ट्रिपल एच ने उन्हें चैंपियन ना बनाकर बड़ी गलती की. फैंस का दिल जरूर इस बात से टूटा होगा.
मैच रहे काफी छोटे
3 / 6WrestleMania 42 नाइट-1 में कुछ मुकाबले बहुत छोटे रहे. कंपनी ने इनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में नहीं की. बैकी लिंच और एजे ली के मैच में भी मजा नहीं आया. फैंस ने बीच में एडवर्टाइजमेंट भी बहुत दिखाए. ये ट्रिपल एच की बहुत बड़ी गलती देखने को मिली.
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस की खराब बुकिंग
4 / 6शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस की वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में खराब बुकिंग देखने को मिलीं. पेज ने एलेक्सा को पिन करते हुए ही जीत हासिल की. ब्लिस और फ्लेयर का वुमेंस डिवीजन में बड़ा नाम है. इन दोनों को ट्रिपल एच ने दमदार दिखाना चाहिए था. कहीं ना कहीं ये बड़ी गलती रही.
लोगन पॉल का अटैक
5 / 6सिक्स-मैन टैग टीम मैच में हार के बाद लोगन पॉल ने गुस्से में आकर आईशोस्पीड के ऊपर हमला कर दिया. ट्रिपल एच की ये बुकिंग भी किसी को समझ नहीं आई. स्पीड ने उसोज़ और एलए नाइट से हाथ मिलाया. उनका हील रन इतनी जल्दी खत्म कर दिया गया. ये भी बड़ी गलती देखने को मिली.
जॉन सीना का सैगमेंट
6 / 6जॉन सीना WrestleMania 42 नाइट-1 में दो बार रिंग में आए. उन्होंने थोड़ा प्रोमो दिया और चले गए. किसी उभरते स्टार के साथ उनका कोई सैगमेंट नहीं हुआ. सीना शो को दिलचस्प बनाने में नाकाम रहे. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग भी अच्छे अंदाज में नहीं की. ये बड़ी गलती देखने को मिली.


















