5 बड़े मैच जो WWE SummerSlam 2026 से पहले जरूर होने चाहिए, क्या Triple H लेंगे बड़ा फैसला?

WWE SummerSlam 2026 से पहले अभी कंपनी में कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट होंगे. WWE इनकी तैयारी में लगा हुआ है. वहां पर कुछ बड़े मुकाबले हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कौन से मैच कंपनी ने SummerSlam से पहले कराने चाहिए.

WWE
1 / 6
WWE SummerSlam 2026

हाल ही में रेसलमेनिया 42 समाप्त हुआ है. वहां पर बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले. नए चैंपियन भी मिल चुके हैं. रोमन रेंस अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन चुके हैं. खैर कंपनी अब आगे बढ़ चुकी हैं. आगामी 9 मई को बैकलैश इवेंट होगा. इसके बाद भी कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट होने हैं. अगस्त में SummerSlam 2026 का आयोजन भी हुआ. अब ये शो दो दिन का होता है. यहां हम पांच तगड़े मुकाबलों की बात करेंगे जिन्हें ट्रिपल एच ने SummerSlam 2026 से पहले करा देना चाहिए.

विज्ञापन

रोमन रेंस vs ओबा फेमी

रोमन रेंस vs ओबा फेमी2 / 6

रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराने के बाद ओबा फेमी ने रोमन रेंस को चुनौती दी थी. रेंस ने भी उन्हें जवाब दिया था. फेमी को अब लगातार पुश दिया जा रहा है. SummerSlam 2026 से पहले रोमन और फेमी के बीच मैच ट्रिपल एच ने करा देना चाहिए. इस मुकाबले से कंपनी को भी फायदा होगा.

विज्ञापन

शार्लेट फ्लेयर vs एलेक्सा ब्लिस

शार्लेट फ्लेयर vs एलेक्सा ब्लिस3 / 6

शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस लंबे समय से टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं. इनकी जोड़ी भी बहुत जल्द टूट सकती है. इस बात के संकेत मिल गए हैं. SummerSlam 2026 से पहले फैंस इन दोनों के बीच मैच जरूर देखना चाहेंगे. दोनों तगड़ा मुकाबला दे सकती हैं.

कोडी रोड्स vs सीएम पंक

कोडी रोड्स vs सीएम पंक4 / 6

हाल ही में Raw के एपिसोड में कोडी रोड्स और सीएम पंक का आमना-सामना हुआ था. वहां पर कोडी ने संकेत दिए कि वो अब कोडी के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं. SummerSlam 2026 पहले इनके बीच भी मैच कंपनी ने करा देना चाहिए.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन vs इयो स्काई

लिव मॉर्गन vs इयो स्काई 5 / 6

लिव मॉर्गन और इयो स्काई का मैच भी तगड़ा होगा. दोनों काफी फेमस हैं. रिया रिप्ली और स्काई का साथ अब छूट गया है. रिप्ली ब्लू ब्रांड में चली गई हैं. SummerSlam 2026 से पहले मॉर्गन और स्काई का मैच भी कंपनी ने जरूर कराना चाहिए. इस मैच से वुमेंस डिवीजन को मजबूती मिलेगी.

रिया रिप्ली vs जॉर्डिन ग्रेस

रिया रिप्ली vs जॉर्डिन ग्रेस6 / 6

रिया रिप्ली और जॉर्डिन ग्रेस का मैच भी तगड़ा होगा. रिप्ली ने हाल ही में रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. रिप्ली और ग्रेस की राइवलरी में खूब मजा आएगा. इन दोनों के बीच मैच भी SummerSlam 2026 से पहले जरूर करा देना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन