Boiled Egg Water: अंडे उबालने के बाद फेंक देते हैं पानी? जानिए इसके 5 गजब के फायदे

Uble Ande Ka Pani Kaise Kare Istemal: क्या आप अंडे उबालने के बाद बचा हुआ पानी फेंक देते हैं? इस बार ऐसा ना करें, क्योंकि यह पानी एक नहीं बल्कि कई कामों को निपटा सकता है.

Uble Ande Ka Pani Kaise Kare Istemal
1 / 6
Uble Ande Ka Pani Kaise Kare Istemal

Boiled Egg Water Benefits: गर्मी में ज्यादातर लोग उबले हुए अंडे खाना पसंद करते हैं. अक्सर अंडे उबालने के बाद बचा हुआ पानी बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह साधारण सा दिखने वाला पानी कई कामों में बेहद फायदेमंद हो सकता है? अंडे उबालते समय उनके छिलकों से कुछ खनिज तत्व पानी में घुल जाते हैं, जिससे यह पानी उपयोगी बन जाता है.

विज्ञापन

पौधों के लिए प्राकृतिक खाद

पौधों के लिए प्राकृतिक खाद2 / 6

अंडे के छिलके में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. जब आप अंडे उबालते हैं तो उसका थोड़ा हिस्सा पानी में भी आ जाता है. पानी ठंडा होने के बाद इसे पौधों में डालें, क्योंकि यह ग्रोथ के लिए अच्छा है.

विज्ञापन

बालों के लिए अच्छा 

बालों के लिए अच्छा  3 / 6

अंडे से निकले पोषक तत्व बालों के लिए भी लाभकारी होते हैं. पानी को ठंडा करने के बाद बाल धो सकते हैं या आखिरी रिंस के रूप में इस्तेमाल करें. बालों में चमक आती है और वे मजबूत होते हैं.

स्किन के लिए नेचुरल टॉनिक

स्किन के लिए नेचुरल टॉनिक4 / 6

इस पानी में मौजूद मिनरल्स त्वचा को पोषण देने में मदद कर सकते हैं. चेहरा धोने या कॉटन की मदद से लगाने के लिए इस्तेमाल करें. ऐसा करने से चेहरा बिल्कुल फ्रेश नजर आता है.

विज्ञापन

किचन क्लीनिंग में मददगार

किचन क्लीनिंग में मददगार5 / 6

अंडे का उबला पानी हल्का मिनरल युक्त होता है, जिससे यह सफाई में भी काम आ सकता है. इसका इस्तेमाल बर्तन या सिंक साफ करने में इस्तेमाल करें.

कैसे करें इस्तेमाल? 

कैसे करें इस्तेमाल? 6 / 6

पानी को इस्तेमाल करने से पहले हमेशा ठंडा कर लें और अंडे को उबालने से पहले अच्छी तरह से धोएं. ऐसा करने से फायदा होगा और किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन