खराब समझकर फेंक देते हैं संतरे के छिलके? यहां जानिए Orange Peels का किस-किस तरह से करें इस्तेमाल
Orange Peels Hacks: संतरे के छिलके कूड़ा नहीं हैं बल्कि अगर सही तरह से इस्तेमाल में लाए जाएं तो इन्हें फिर कभी फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां जानिए किस तरह संतरे के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Orange Peel Uses: घरों में संतरे बेहद शौक से खाए जाते हैं या इनका जूस बनाकर पिया जाता है. लेकिन, संतरे के छिलकों को अक्सर ही खराब समझकर फेंक दिया जाता है क्योंकि इन छिलकों का कोई इस्तेमाल समझ नहीं आता है. अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें लगता है कि संतरे के छिलके का कोई इस्तेमाल नहीं हो सकता है तो यहां जानिए किस तरह संतरे के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
बनाएं नेचुरल क्लीनर
2 / 7नेचुरल क्लीनर बनाने के लिए संतरे के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. संतरे के छिलकों को एक बोतल में डालें और उसमें पानी भरकर रख दें. इसमें सफेद सिरका भी मिला लें. बोतल को बंद करके रखें और अगले दिन इसका इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए करें. (Image Credits - Pexels)
एयर फ्रेशनर होगा तैयार
3 / 7छिलकों को गोलाई में संतरे से निकालें. अब इन छिलकों में तेल डालकर थोड़ी सी लौंग और दालचीनी की डंडी डाल दें. अब रूई की बाती बनाकर इस संतरे में रखें और जला दें. कमरे में फ्रेश अरोमा फैल जाएगा. (Image Credits - Pexels)
बना सकते हैं फेस पैक
4 / 7संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस सकते हैं. तैयार संतरे के छिलके के पाउडर का इस्तेमाल फेस पैक बनाने में किया जा सकता है. संतरे के छिलके के पाउडर में अलग-अलग चीजें मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
बना सकते हैं कैंडी
5 / 7संतरे के छिलकों से कैंडी भी बनाई जा सकती है. छिलकों को लंबाई में काटें और पानी में डालकर उबाल लें. जब संतरे के छिलके पक जाएं तो इसे चाशनी में डालकर पका लें. छिलकों को निकालकर किसी छलनी पर रखकर 1-2 दिन सूखने दें. आपकी टेस्टी कैंडी तैयार है. (Image Credits - Pexels)
पौधों के लिए कीटनाशक
6 / 7संतरे के छिलकों को मिट्टी की सतह के थोड़ा सा नीचे गाढ़ दिया जाए तो इससे ये छिलके कीटनशाक की तरह काम करते हैं और कीड़े-मकौड़ों को दूर रखते हैं. (Image Credits - Pexels)
बेकिंग में करें इस्तेमाल
7 / 7संतरे के छिलकों को पीसकर इस फ्रेश जेस्ट को बेक्ड चीजों में डाला जा सकता है. इससे खाने का अरोमा और स्वाद दोनों बेहतर होते हैं. (Image Credits - Pexels)



















