CEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला

ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) आरएस गोपालन ने रिटायरमेंट से 21 महीने पहले वीआरएस के लिए आवेदन किया है. मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच उन्होंने इसे निजी फैसला बताया. गोपालन ने साफ कहा कि 25 साल की सेवा पूरी होने के बाद वह परिवार को समय देना चाहते हैं.

RS Gopalan, Odisha CEO VRS, Odisha Voter List SIR, BJD Congress Allegations

ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी आरएस गोपालन ने रिटायरमेंट से 21 महीने पहले वीआरएस के लिए आवेदन किया है. CREDIT: X (OdishaCeo)

देश में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर छिड़ी सियासी बहस के बीच ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और 2001 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आरएस गोपालन ने सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की मांग की है. गोपालन की नियमित सेवानिवृत्ति जून 2028 में होनी थी, यानी उनकी सेवा में अभी करीब 21 महीने बाकी हैं. वे जुलाई 2024 से राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनके पास आबकारी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर थे और इस्तीफे की मांग कर रहे थे. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि एसआईआर के दौरान 27.50 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और आंकड़ों में हेरफेर किया गया.

हालांकि, गोपालन ने इन सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनके फैसले का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह निजी कारणों से वीआरएस ले रहा हूं. मैंने दो सितंबर को सेवा में 25 साल पूरे किए हैं. अब मैं अपने निजी मामलों और परिवार पर ध्यान देना चाहता हूं. बेटे की स्कूली पढ़ाई पूरी होने तक मैं भुवनेश्वर में ही रहूंगा. अगर मेरे फैसले से विपक्ष खुश होना चाहता है, तो उन्हें होने दें.”

विज्ञापन

‘बड़ा काम पूरा होने के बाद लिया फैसला’

गोपालन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही वीआरएस के लिए आवेदन करने का मन बनाया था. 21 सितंबर को करीब 3.16 करोड़ मतदाताओं वाली सूची जारी होने के बाद उन्हें लगा कि उनका मुख्य काम पूरा हो चुका है. अपने करियर में यूआईडीएआई (UIDAI) के उप महानिदेशक, श्रम सचिव और कृषि निदेशक जैसे अहम पदों पर काम कर चुके गोपालन से पहले, इसी महीने भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा (IPS) ने भी सेवा से इस्तीफा दिया था, जिसे ओडिशा सरकार ने 27 अगस्त को स्वीकार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ