Fashion Tips: ऑफिस जाते समय न करें ये 5 ग्रूमिंग मिस्टेक्स, वरना बिगड़ सकता है लुक

Grooming Mistakes: कई बार अच्छे कपड़े पहनने के बाद भी लुक अच्छा नहीं आ पाता, पर्सनालिटी में कुछ बदलाव नजर नहीं आता. ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको इन 5 चीजों पर ध्यान देना होगा.

Grooming Mistakes
1 / 6
लुक को खराब करती हैं ये चीजें. Image Credit- AI

ड्रेसिंग के साथ-साथ ग्रूमिंग हमारी पर्सनैलिटी का हिस्सा होती है. फिर चाहे आप ऑफिस जा रहे हैं या किसी खास इवेंट पर... अच्छे कपड़े पहनने के बाद भी अगर आपको अपना लुक चेंज नहीं लगता तो हो सकता है कि कुछ गलतियां हो रही हैं. अच्छी तरह प्रेस किए हुए कपड़े पहनने के बावजूद अगर बाल बिखरे नजर आ रहे हैं, नाखून गंदे हैं या परफ्यूम बहुत तेज है... तो ये सारी चीजें भी आपके लुक को खराब करने का काम करती हैं. खासकर प्रोफेशनल माहौल में छोटी-छोटी ग्रूमिंग डिटेल्स पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. अगर आप भी ऑफिस के लिए तैयार होते समय इन चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं तो आज से इन 5 ग्रूमिंग मिस्टेक्स को करने से बचें. अगर आप इन चीजों पर ध्यान नहीं देंगे तो आपका लुक काफी हद तक इफेक्ट हो सकता है.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा परफ्यूम लगाना

बहुत ज्यादा परफ्यूम लगाना2 / 6

ऑफिस के लिए तैयार होते समय हल्की और फ्रेश खुशबू वाला परफ्यूम लगाया जा सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा परफ्यूम लगाने से बचें. बंद ऑफिस या मीटिंग रूम में तेज खुशबू आसपास के लोगों को अजीब लग सकती है. इसलिए परफ्यूम को कम मात्रा में इस्तेमाल करें और बहुत तेज खुशबू के बजाय हल्की फ्रेगरेंस सेलेक्ट करें. इसे भी पढ़ें- Pitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा

विज्ञापन

बिखरे या बहुत ऑयली बाल

बिखरे या बहुत ऑयली बाल 3 / 6

बालों का लुक भी आपकी ओवरऑल ग्रूमिंग में अहम भूमिका निभाता है. बहुत ज्यादा ऑयली, चिपचिपे या बिखरे बाल ऑफिस लुक को अनमैनेज्ड दिखा सकते हैं. इसलिए ऑफिस जाने से पहले बालों को अच्छी तरह कंघी करें. अगर बाल खुले रखने पर बार-बार चेहरे पर आ रहे हैं तो उन्हें पोनीटेल, बन या किसी सिंपल हेयरस्टाइल में स्टाइल करें. ऐसा करने से यकीनन लुक अच्छा हो सकता है.

गंदे या बहुत लंबे नाखून

गंदे या बहुत लंबे नाखून 4 / 6

नाखूनों पर जमी गंदगी या बहुत बढ़े हुए और अनमैनेज्ड नाखून आपकी ग्रूमिंग पर ध्यान न देने का संकेत दे सकते हैं. खासकर जब काम के दौरान हाथों का इस्तेमाल ज्यादा होता है, तो हाथों की साफ-सफाई जरूरी है. नाखूनों को साफ रखें और अगर आप नेल पेंट लगाती हैं तो उसे भी समय-समय पर चेक करें और अगर वह निकलने लगा है तो उसे हटा दें या फिर दोबारा लगाएं.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा मेकअप करना

बहुत ज्यादा मेकअप करना 5 / 6

ऑफिस के लिए मेकअप का मतलब हमेशा हैवी मेकअप करना नहीं होता. बहुत ज्यादा फाउंडेशन, ग्लिटर, हैवी आई मेकअप या बहुत बोल्ड लुक कुछ प्रोफेशनल सेटिंग्स में आपके आउटफिट पर हावी हो सकता है. आप चाहें तो हल्का बेस, काजल, मस्कारा, लिप बाम या सॉफ्ट लिप कलर जैसे सिंपल मेकअप का इस्तेमाल कर सकती हैं.

कपड़ों की खराब फिटिंग होना

कपड़ों की खराब फिटिंग होना 6 / 6

कपड़े बेशक नए हों, लेकिन अगर सही फिटिंग सही नहीं आएगी तो आपका लुक बेकार लग सकता है. इसलिए कपड़ों की फिटिंग पर ध्यान दें और अच्छी तरह से प्रेस करते पहनें. कई बार प्रेस सही तरह से नहीं की गई होती, जिससे पूरा लुक बहुत ही खराब लगता है. बाकी कपड़ों का कॉम्बिनेशन हल्का रखें. इसे भी पढ़ें- खराब समझकर फेंक देते हैं संतरे के छिलके? यहां जानिए Orange Peels का किस-किस तरह से करें इस्तेमाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन