बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है प्याज का रस! जानिए लगाने का सही तरीका

क्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान है और कई महंगे-महंगे हेयर प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी उम्मीद अनुसार नतीजा नहीं मिल रहा है? आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे प्याज से ही अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं.

HAIR FALL
1 / 9
प्याज बालों पर लगाने से क्या होगा? (Image: AI)

बालों का झड़ना अब आम समस्या नहीं रही, क्योंकि आज आप गौर करेंगे, तो बड़ी संख्या में लोग ऐसा हैं, जो परेशान रहते हैं कि उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं. ऐसे में आपके झड़ते बालों को प्याज का रस सहारा दे सकता है. आइए जानते हैं कैसे?  

विज्ञापन

2 / 9

बालों का झड़ना अब आम समस्या नहीं रही, क्योंकि आज आप गौर करेंगे, तो बड़ी संख्या में लोग ऐसा हैं, जो परेशान रहते हैं कि उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं. ऐसे में आपके झड़ते बालों को प्याज का रस सहारा दे सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

क्या प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद है?

क्या प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद है?3 / 9

बालों के लिए घरेलू नुस्खों में प्याज का रस काफी लोकप्रिय रहा है. इसमें सल्फर कंपाउंड पाए जाते हैं और कुछ सीमित शोधों में प्याज के रस के इस्तेमाल को बालों की ग्रोथ से जोड़ा गया है. माना जाता है कि नियमित इस्तेमाल से बालों को घना बनाया जा सकता है और मजबूती दी जा सकती है.

प्याज का रस करेगा मदद

प्याज का रस करेगा मदद4 / 9

सोशल मीडिया पर कई हेयर एक्सपर्ट्स को कहते हुए सुना जाता है कि बालों की ग्रोथ के लिए प्याज का रस मददगार हो सकता है अगर नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें. बालों को फायदा पहुंचाने के लिए ताजा प्याज का रस निकालकर उसे स्कैल्प पर लगाया जा सकता है. चाहें तो इसमें नारियल तेल या एलोवेरा जेल भी मिलाया जा सकता है.

विज्ञापन

प्याज का रस बनाने के लिए क्या चाहिए?

प्याज का रस बनाने के लिए क्या चाहिए?5 / 9

इसके लिए आपको 2 मध्यम आकार के लाल प्याज, 1 छोटा चम्मच नारियल तेल या कैस्टर ऑयल और 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल की जरूरत होगी. एलोवेरा इस्तेमाल करना पूरी तरह आप पर है. साथ में रस लगाने के लिए एक कॉटन बॉल भी रख लें.

प्याज का रस घर पर कैसे निकालें?

प्याज का रस घर पर कैसे निकालें?6 / 9

सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े या बारीक छलनी से छानकर एक कटोरी में रस निकाल लें.

विज्ञापन

स्कैल्प पर प्याज का रस लगाने का सही तरीका

स्कैल्प पर प्याज का रस लगाने का सही तरीका7 / 9

अब प्याज के रस में एक छोटा चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और कॉटन की मदद से बालों की मांग निकालते हुए मिश्रण को सीधे स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं. इसके बाद उंगलियों से करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे स्कैल्प में जलन हो सकती है.

कितनी देर लगाकर रखें और कब धोएं?

कितनी देर लगाकर रखें और कब धोएं?8 / 9

जानकारी के अनुसार, प्याज का रस लगाने के बाद इसे करीब 20-30 मिनट तक रहने दें. इसके बाद सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से बाल को अच्छे से धो लें और जरूरत के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखे

इस बात का ध्यान रखे9 / 9

प्याज के नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें. अगर टेस्ट में किसी तरह की जलन, खुजली या समस्या पैदा हो, तो नुस्खे को न लगाएं और डॉक्टर से अपने बालों को लेकर सलाह लें. कई बार सेहत से जुड़ी किसी समस्या के कारण भी बालों को नुकसान पहुंच सकता है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: बालों की झड़ने की समस्या से राहत के लिए आज ही ट्राई करें ये देसी नुस्खा, दही में मिलाएं 2 चीजें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन