क्या सर्दियों के शुरू होते ही आपको भी दरवाजा, नल आदि छूते ही करंट सा लगता है? आइए जानते हैं आप कैसे इस समस्या से राहत पा सकते हैं
क्या सर्दियों के शुरू होते ही आपको भी दरवाजा, नल आदि छूते ही करंट सा लगता है? आइए जानते हैं आप कैसे इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

सर्दियां करीब आते ही आपने गौर करते होंगे कि जब भी कोई चीज छूते हैं, तो हल्का करंट सा लगता है. कुछ लोगों को ये कभी-कभार होती होती है, लेकिन दिक्कत तब ज्यादा होती है, जब ये करंट बार-बार लग रहा हो. साइंस में इस करंट को स्टेटिक झटके कहते हैं, आइए जानते हैं क्यों होता है ये और कैसे पा सकते हैं राहत?
2 / 8सर्दियां करीब आते ही आपने गौर करते होंगे कि जब भी कोई चीज छूते हैं, तो हल्का करंट सा लगता है. कुछ लोगों को ये कभी-कभार होती होती है, लेकिन दिक्कत तब ज्यादा होती है, जब ये करंट बार-बार लग रहा हो. साइंस में इस करंट को स्टेटिक झटके कहते हैं, आइए जानते हैं क्यों होता है ये और कैसे पा सकते हैं राहत?
सर्दियां शुरू होते ही क्यों लगने लगता है करंट?
3 / 8जब आप चलते हैं या आपके कपड़े किसी चीज से रगड़ खाते हैं, तो आपके शरीर की सतह पर 'एक्स्ट्रा इलेक्ट्रॉन' यानी नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है. इसी दौरान आप किसी दूसरी चीज या इंसान को छूते हैं, तो आप में जमा हुआ चार्ज तेजी से शरीर से निकलकर दूसरी तरफ ट्रांसफर होता है. चार्ज की इसी तेज ट्रांसफर होनी की वजह से आपको करंट या झटका महसूस होता है.
क्या जानलेवा बन सकता है ये करंट?
4 / 8मन में सवाल उठता है कि क्या ये करंट लगना जानलेवा भी हो सकता है, तो इसका सीधा जवाब है, नहीं! बता दें कि ये झटके छोटे और हल्के होते हैं, जो आपको थोड़ा चौंका जरूर सकते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इन झटकों की हकीकत इतनी है कि इसमें निकलने वाली ऊर्जा इतनी कम होती है कि इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.
क्या इन झटकों से मिल सकता है छुटकारा
5 / 8जी हां, सर्दियों में परेशान करने वाले इन झटकों से राहत मिल सकती है. इसके लिए आपको कुछ उपायों को अपनाना पड़ेगा, जो हम नीचे की स्लाइड में आपको बताएंगे.
मॉइस्चराइजर लगाएं
6 / 8ज्यादातर हाथों से किसी चीज को छूने पर झटके लगते हैं, ऐसे में आप इन झटकों से बचने के लिए अपनी हाथों को गीला रख सकते हैं या फिर घर्षण को कम करने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कपड़ों का चुनाव करें
7 / 8ये झटके, आमतौर पर सिंथेटिक कपड़े जैसे नायलॉन और पॉलिएस्टर पहनने पर ज्यादा लगते हैं, ऐसे में आप कॉटन या अन्य प्राकृतिक फाइबर वाले कपड़े पहन सकते हैं.
धातु की वस्तु से अपने आपको डिस्चार्ज करें
8 / 8स्टैटिक शॉक की समस्या से बचने के लिए आप मेंटल की चाबी या किसी अन्य धातु को छू सकते हैं. ऐसा करने से शरीर में जमी अतिरिक्त चार्ज आसानी से निकल जाएगी. (Images: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: कमरे में घुटन और बासी हवा से परेशान हैं? NASA द्वारा अप्रूव्ड ये पौधे बिना बिजली के घर को बनाएंगे नेचुरल प्यूरीफायर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















