सर्दियां आने से पहले ही फटने होने लगे हैं होंठ तो घर की इन 2 चीजों को लगाना कर दीजिए शुरू, ड्राई नहीं होंगे लिप्स
Cracked Lips Home Remedies: अगर आपके होंठ भी जरूरत से ज्यादा कटने-फटने लगे हैं तो यहां दिए टिप्स आजमाकर देख सकते हैं. जानिए ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें होंठों पर लगाकर फटे होंठों को ठीक किया जा सकता है.

Dry Lips Home Remedies: सर्दियों की दस्तक पड़ते ही स्किन पर असर दिखना शुरू हो जाता है. जैसे-जैसे मौसम सर्द और हवा शुष्क होने लगती है, वैसे-वैसे स्किन का फटना और रूखा होना भी जोर पकड़ लेता है. शरीर की बाकी त्वचा से कई ज्यादा नाजुक और पतली होती है होंठों की स्किन. ऐसे में सर्दियां पूरी तरह आने से पहले ही होंठ फटना शुरू हो जाते हैं. अगर आप भी होंठों के कटने, फटने और रूखेपन से परेशान हैं तो यहां दिए घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं.
नारियल का तेल
2 / 7फटे होंठों पर नारियल का तेल लगाया जा सकता है. यह तेल मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है और इसमें मौजूद गुण स्किन को रिपेयर करते हैं. ऐसे में आप होंठों पर एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल लगा सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
शहद
3 / 7होंठों के रूखेपन और क्रैक्स को भरने में शहद मददगार हो सकता है. शहद स्किन के मॉइस्चर को लॉक करता है. इसे आप होंठों पर 15 से 20 मिनट लगाकर रख सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
ऐसे करें ओवरनाइट रिपेयर
4 / 7फटे हुए होंठों को रातभर में पोषण और नमी मिले इसके लिए घी लगाया जा सकता है. होंठों पर घी लगाकर छोड़ दीजिए और चैन से सो जाइए. घी स्किन को रिपेयर करता है. (Image Credits - Pexels)
अगर जलन हो तो लगाएं यह चीज
5 / 7अगर होंठ फटने के कारण होंठों पर जलन महसूस होती है तो सूदिंग इफेक्ट्स के लिए एलोवेरा लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल को होंठों पर पतली लेयर में लगाएं. (Image Credits - Pexels)
होंठों पर जमी डेड स्किन कैसे हटेगी
6 / 7होंठों पर रूखेपन के कारण डेड स्किन सेल्स जम जाती हैं. यह डेड स्किन को प्रोडक्ट्स सोखने से रोकती है. ऐसे में होंठों को स्क्रब करने पर यह डेड स्किन सेल्स हट सकती हैं. आप शहद और कॉफी या चीनी और शहद को मिलाकर होंठों को स्क्रब कर सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
इन आदतों से करें परहेज
7 / 7बार-बार होंठों को जीभ लगाकर गीला करना या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना होंठों के फटने की वजह बन सकता है. इसके बजाय सूदिंग नेचुरल लिप बाम ही लगाएं और रात में सोने से पहले होंठों पर घी, तेल या फिर लिब बाम लगाकर सोएं. (Image Credits - Pexels)