International Coffee Day: किस चीज से बनती है कॉफी? जानिए कॉफी से जुड़े ये दिलचस्प फैक्ट्स

International Coffee Day: इंटरनेशनल कॉफी डे के मौके पर आज हम आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा. ये इसके स्वाद, कैफीन या किस्म से जुड़े फैक्ट्स हैं.

International Coffee Day
1 / 8
कॉफी से जुड़े फैक्ट्स जानिए. Image Credit- Freepik

सुबह की शुरुआत एक कप गरमा-गरम कॉफी के साथ करना बहुत से लोगों की रोजाना की आदत है. इसकी खुशबू और स्वाद नींद भगाने के साथ दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी सुबह की कॉफी से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जिनके बारे में शायद आपने पहले नहीं सुना होगा? ये फैक्ट्स क्या हैं आइए इंटरनेशनल कॉफी डे के मौके पर विस्तार से जानते हैं.  

विज्ञापन

किस चीज से बनती है कॉफी?

किस चीज से बनती है कॉफी? 2 / 8

कॉफी को इसके पौधे से तैयार किया जाता है, जिसे कॉफी चेरी भी कहा जाता है. इसके अंदर मौजूद बीज से कॉफी बीन्स तैयार किया जाता है. इस दौरान गूदे को हटाया जाता है और बीज को बाहर निकाल लिया जाता है. बीज निकालने के बाद इसे पीने लायक बनाया जाता है. इसे भी पढ़ें- अब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल

विज्ञापन

कॉफी में सिर्फ कैफीन ही नहीं होता

कॉफी में सिर्फ कैफीन ही नहीं होता3 / 8

कॉफी को अक्सर कैफीन के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें कई तरह के नेचुरल कंपाउंड भी पाए जाते हैं. कॉफी बीन्स में पॉलीफेनॉल और दूसरे बायोएक्टिव कंपाउंड भी मौजूद होते हैं. हालांकि, कॉफी को सिर्फ इन पोषक तत्वों का हिस्सा नहीं मानना चाहिए.

कॉफी का असर सबके लिए अलग

कॉफी का असर सबके लिए अलग 4 / 8

कैफीन एक सिमुलेशन है, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को इफेक्ट करता है. इसी वजह से कॉफी पीने के बाद कई लोगों को कुछ समय के लिए ज्यादा अलर्ट महसूस हो सकता है. इसका असर हर इंसान में अलग-अलग हो सकता है.

विज्ञापन

सुबह उठते ही कॉफी पीना जरूरी नहीं

सुबह उठते ही कॉफी पीना जरूरी नहीं5 / 8

कई लोगों का मानना है कि उठते ही कॉफी पीना सबसे अच्छा होता है, लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है. कॉफी पीने का सही समय आपकी लाइफस्टाइल, कैफीन और सोने-जागने के वक्त पर भी डिपेंड करता है.

कॉफी की किस्म से कैफीन की मात्रा बदलना

कॉफी की किस्म से कैफीन की मात्रा बदलना 6 / 8

हर कप कॉफी में कैफीन की मात्रा एक जैसी नहीं होती कॉफी बीन्स का प्रकार, रोस्टिंग, बनाने का तरीका और सर्विंग का शेप कैफीन की मात्रा को इफेक्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्लैक कॉफी और मिल्क कॉफी में बड़ा अंतर क्या है?

ब्लैक कॉफी और मिल्क कॉफी में बड़ा अंतर क्या है?7 / 8

ब्लैक कॉफी में आमतौर पर दूध नहीं डाला जाता, जबकि Latte जैसी कॉफी में दूध या मिल्क फोम का इस्तेमाल होता है. अगर आप कॉफी में चीनी, फ्लेवर्ड सिरप या क्रीम ज्यादा डालते हैं तो उसकी कुल कैलोरी और शुगर भी बढ़ सकती है.

खाली पेट कॉफी हर किसी को सूट नहीं करती

खाली पेट कॉफी हर किसी को सूट नहीं करती8 / 8

खाली पेट कॉफी पीने को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं. असल में इसका असर हर इंसान पर अलग हो सकता है. कुछ लोगों को खाली पेट कॉफी पीने के बाद पेट में जलन या बेचैनी महसूस हो सकती है. इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन