कमरे में घुटन और बासी हवा से परेशान हैं? NASA द्वारा अप्रूव्ड ये पौधे बिना बिजली के घर को बनाएंगे नेचुरल प्यूरीफायर
क्या आप भी बिना ज्यादा पैसा खर्च किए अपने घर की बासी और दम घुटने वाली हवा से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आइए आपको NASA द्वारा बताए गए कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे; जिन्हें रखने से घर की हवा साफ रहेगी.

अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि जब वह घर में घुसते हैं, तो उनको महसूस होता है कि कमरे की हवा एक तो बासी है और सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है. ऐसे में एयर प्यूरीफायर एक ऐसा उपाय बचता है, जो हवा को साफ करता है. लेकिन ऊंची कीमतों के कारण उसे खरीदना आसान नहीं होता है, लेकिन कुछ पौधे ऐसे हैं, जो एयर प्यूरीफायर की तरह काम कर सकते हैं.
2 / 9अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि जब वह घर में घुसते हैं, तो उनको महसूस होता है कि कमरे की हवा एक तो बासी है और सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है. ऐसे में एयर प्यूरीफायर एक ऐसा उपाय बचता है, जो हवा को साफ करता है. लेकिन ऊंची कीमतों के कारण उसे खरीदना आसान नहीं होता है, लेकिन कुछ पौधे ऐसे हैं, जो एयर प्यूरीफायर की तरह काम कर सकते हैं.
कमरे में घुसते दम घुटता है?
3 / 9आपने गौर किया होगा कि जब आप किसी के घर में जाते है, तो एक न एक कमरा ऐसा होता है, जहां घुसते ही दम सा घुटने लगता है. वह हवा बासी सी लगती है और अजीब बदबू महसूस होती है, जिससे वहां आधा घंटा बैठना 1 दिन जितना बढ़ा लगने लगता है.
एयर प्यूरीफायर खरीदना मुश्किल
4 / 9हवा साफ करने के लिए आमतौर पर लोग एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसे खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है, क्योंकि एक अच्छा एयर प्यूरीफायर 8000 से 20,000 रुपये तक के बीच में आता है. साथ ही, इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना और खराब होने पर ठीक करवाना भी महंगा हो सकता है, इसलिए लोग इसे जल्दी नहीं खरीदते हैं.
पौधे कर सकते हैं एयर प्यूरीफायर का काम
5 / 9आपको जानकर हैरानी होगी कि कई पैधो ऐसे हैं, जो एयर प्यूरीफायर का काम कर सकते हैं, जिन्हें खुद NASA ने अप्रूव्ड किया है. अगर आप इन पैधो को अपने कमरे में रखते हैं, तो बासी हवा आदि समस्या जल्दी खत्म हो सकती है.
स्पाइडर पौधा
6 / 9स्पाइडर प्लांट (क्लोरोफाइटम कोमोसम) हवा साफ करने में अहम भूमिका निभा सकता है. इसे लगाने का फायदे की बात करें, तो यह फॉर्मेल्डिहाइड, जाइलीन और टोल्यूइन जैसी चीजों को हटाने की क्षमता के लिए जाना जाता है. नासा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइडर प्लांट के जरिए घर से हानिकारक केमिकल्स को ये तेजी से बाहर निकालने का भी काम करता है. यह 24 घंटे में 95 प्रतिशत टॉक्सिक चीजों को घर से बाहर कर सकता है.
एलोवेरा
7 / 9अगर आपके कमरे की हवा साफ नहीं है, तो आप एलोवेरा पौधे की भी मदद ले सकते हैं. एलोवेरा फॉर्मेल्डिहाइड और बेंजीन को हटाने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा इसे अगर आप घर पर रखें, तो स्किन केयर आदि कई चीजों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
लिली प्लांट
8 / 9लिली का पौधा खूबसूरती के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. NASA के अनुसार, ये पैधा भी हवा साफ करने वाले प्यूरीफायर प्लांट्स में गिने जाते हैं. इस प्लांट की पत्तियां डार्क ग्रीन होती हैं, जो घर की सुंदरता को बढ़ाती हैं, साथ ही हवा के टॉक्सिन्स को खत्म करके प्रदूषण को सोख लेती हैं.
गोल्डन पोथोस
9 / 9गोल्डन पोथोस (Golden Pothos), जिसे आम तौर पर मनी प्लांट या पोटोस कहा जाता है. NASA के अनुसार, एक बेहतरीन और प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर (हवा साफ करने वाला पौधा) है. (Images:Pexels) यह भी पढ़ें: बाजार से खरीदे करी पत्ते को हफ्तों तक रखना है ताजा तो ऐसे करें स्टोर, जल्दी नहीं सूखेंगे Curry Leaves Source: NASA



















