Aluminium Foil Hacks: किचन से लेकर घर की सफाई तक, एल्युमिनियम फॉयल के ये 6 इस्तेमाल आएंगे बहुत काम
अगर आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल सिर्फ खाना पैक करने के लिए काम नहीं आता, बल्कि इससे घर के कई काम आसान बनाए जा सकते हैं. ये कौन से काम हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे फॉयल का इस्तेमाल डिफरेंट तरह से किया जा सकता है.

Aluminium Foil Hacks: एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल आमतौर पर खाना पैक करने या बचे हुए खाने को ढकने के लिए किया जाता है, लेकिन घर में इसके कुछ ऐसे इस्तेमाल भी हैं, जो रोजाना के छोटे-मोटे कामों को आसान बना सकते हैं. किचन में जमी गंदगी साफ करने से लेकर खाने को गर्म रखने तक, फॉयल कई तरह से काम आ सकता है. आप फॉयल का इस्तेमाल न सिर्फ खाना गर्म करने बल्कि जले हुए बर्तनों को साफ करने, ग्रिल करने या फिर खाना को चलाने से बचाने के लिए कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके 6 आसान घरेलू हैक्स, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं.
बेकिंग ट्रे को साफ करने का करेगा काम
2 / 7अगर बेकिंग ट्रे या ग्रिल पर जली हुई गंदगी जमा हो गई है तो एल्युमिनियम फॉयल की मदद ली जा सकती है. फॉयल को हल्का सा मोड़कर या गोल करके जमी गंदगी को रगड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. बाकी बेकिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- खराब समझकर फेंक देते हैं संतरे के छिलके? यहां जानिए Orange Peels का किस-किस तरह से करें इस्तेमाल
खाना फ्रेश रखने के लिए इस्तेमाल
3 / 7फॉयल का इस्तेमाल न सिर्फ खाना गर्म रखने बल्कि फ्रेश रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. फॉयल की एक खासियत यह है कि यह गर्मी के ट्रांसफर को कम करने में मदद कर सकता है. इसलिए पकाए हुए खाने को थोड़ी देर के लिए गर्म रखने के लिए बर्तन को फॉयल से ढका जा सकता है.
किचन की सफाई में करें इस्तेमाल
4 / 7किचन में खाना बनाते समय गैस या काउंटर पर तेल और खाने के छींटे पड़ जाते हैं. कुछ लोग फॉयल का इस्तेमाल ऐसे हिस्सों को ढकने के लिए करते हैं, जिससे बाद में सफाई आसान हो सके जैसे- जिस जगह पर खाना काटना या तैयारी करना है, वहां फॉयल बिछाया जा सकता है.
कैंची की धार सुधारना
5 / 7अगर कैंची हल्की कुंद हो गई है तो एल्युमिनियम फॉयल को मोड़कर उसे काटने का घरेलू हैक काफी काम आ सकता है. हालांकि, इससे कैंची प्रोफेशनल तरीके से शार्प नहीं होती. अगर कैंची बहुत ज्यादा कुंद है तो उसे ठीक से शार्प करवाना बेहतर रहेगा.
गैस पर ग्रिल करने के लिए करना
6 / 7आपको जानकर हैरानी होगी कि फॉयल का इस्तेमाल गैस पर खाना ग्रिल करने के लिए भी कर सकते हैं. अगर आपको कोयले का इस्तेमाल करना है तो यह बेस्ट रहेगा. फॉयल में खाना आसानी से पक भी जाता है और यह जलता भी नहीं है.
छोटे सामान को रखने में मदद
7 / 7घर में छोटी-छोटी चीजों को अलग रखने के लिए फॉयल का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे किसी छोटी चीज को धूल से बचाने के लिए उसे फॉयल में लपेटकर रखा जा सकता है. यह खासतौर पर तब इस्तेमाल किया जा सकता है, जब आपको किसी सामान को थोड़े समय के लिए सैफ रखना हो. इसे भी पढ़ें- बाजार से खरीदे करी पत्ते को हफ्तों तक रखना है ताजा तो ऐसे करें स्टोर, जल्दी नहीं सूखेंगे Curry Leaves