French Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार 

French Fries Kaise Banaye: अगर आप फ्राइज को और ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो आलू को पानी में भिगोने के बाद अच्छी तरह सुखाना न भूलें. साथ ही एयर फ्रायर में बहुत ज्यादा फ्राइज एक साथ न भरें, क्योंकि इससे नीचे के आलू कच्चे रह सकते हैं. 

French Fries Kaise Banaye

एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? Image Credit- AI

Crispy Aloo Kaise Banaye: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई तरह से किया जाता है. सब्जी के साथ-साथ आप आलू से स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं. स्नैक्स में फ्रेंच फ्राइज का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मुंह में पानी आ जाता है.  बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट फ्राइज को स्नैक के तौर पर खाना लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इन्हें बनाने के लिए ज्यादा तेल का इस्तेमाल करना पड़ता है. ऐसे में अगर आपके पास एयर फ्रायर है तो आप कम तेल में भी घर पर क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका क्या हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी 

सामग्री 

  • आलू- 4
  • तेल- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार 

विधि

  • सबसे पहले आलू को छीलकर अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें लंबाई में एक जैसे पतले स्ट्रिप्स में काटें और कोशिश करें कि सभी फ्राइज लगभग एक ही शेप के हों, ताकि वे एक साथ अच्छी तरह पक सकें.
  • कटे हुए आलू को ठंडे पानी में डालकर करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे आलू पर मौजूद स्टार्च निकलने में मदद मिलती है और फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बन सकते हैं. इसके बाद आलू को पानी से निकालकर साफ कपड़े या किचन टॉवल से अच्छी तरह सुखा लें.
  • यह स्टेप जरूरी है, क्योंकि ज्यादा नमी रहने पर फ्राइज अच्छी तरह क्रिस्पी नहीं होंगे. अब सूखे हुए आलू को एक बाउल में डालें. इसमें थोड़ा सा तेल, नमक और अपनी पसंद के मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. बहुत ज्यादा तेल डालने की जरूरत नहीं है. 
  • एयर फ्रायर को लगभग 180 से 200 डिग्री टेंप्रेचर पर प्रीहीट करें. इसके बाद आलू की स्टिक्स को एयर फ्रायर बास्केट में रखें. ध्यान रखें कि फ्राइज को बहुत ज्यादा भरकर न रखें और जरूरत हो तो इन्हें बैच में पकाएं. 
  • आलू को लगभग 15 से 20 मिनट तक एयर फ्रायर में पकाएं. बीच में एक-दो बार बास्केट को निकालकर हल्का हिला दें, ताकि फ्राइज चारों तरफ से समान रूप से पकें. फ्राइज सुनहरे और क्रिस्पी दिखने लगें तो उन्हें बाहर निकाल लें. 
  • अलग-अलग एयर फ्रायर की पावर और फ्राइज के साइज के हिसाब से आलू को पकाने का तरीका अलग हो सकता है. अगर आप फ्राइज को और ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो आलू को पानी में भिगोने के बाद अच्छी तरह सुखाना न भूलें.

इसे भी पढ़ें- Garba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ