IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs WI: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. अब टीम की नजर तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने पर है. इसी बीच प्रसिद्ध कृष्णा के सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई है.

India vs West Indies

प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण सीरीज से हुए बाहर (PIC Credit - ANI)

विज्ञापन

India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 406 रनों के विशाल लक्ष्य को 43.3 ओवर में हासिल कर 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

हालांकि, तीसरे वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है. इसी बीच प्रसिद्ध की जगह किस खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है, उसका नाम भी सामने आ गया है.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके कारण वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी नहीं कर सके. इसी बीच खबर सामने आई है कि प्रसिद्ध की जगह बॉलिंग ऑलराउंडर अंशुल कंबोज को टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. अंशुल इस समय पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जा रही अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में भारत ए का हिस्सा हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंबोज को वहां से जल्द न्यू चंडीगढ़ पहुंचने के लिए कहा गया है, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे खेला जाना है. हालांकि, इस बारे में अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

प्रसिद्ध कृष्णा का रणजी ट्रॉफी में भी खेलना मुश्किल

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ पांच ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 45 रन दिए और 5वें ओवर में केसी कार्टी का विकेट लिया. वह पारी के 31वें ओवर में चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए. माना जा रहा है कि वह अपने गृहनगर बेंगलुरु लौट चुके हैं और 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में उनके खेलने पर संदेह हो सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्रसिद्ध का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने दो मुकाबलों में कुल 3 विकेट हासिल किए. पहले वनडे में उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज ने अभी तक नहीं खेला वनडे

अगर अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया जाता है तो उनके लिए यह एक बड़ा मौका होगा. 25 वर्षीय कंबोज ने अभी तक भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है. इसके अलावा, उन्हें अभी तक टी20 इंटरनेशनल में भी खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कंबोज के नाम फर्स्ट क्लास में 113 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए में 56 और टी20 क्रिकेट में 76 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं. उन्होंने IPL 2026 में CSK के लिए 14 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे. वह आईपीएल में अब तक खेले 25 मैचों में 31 विकेट हासिल कर चुके हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ