माथे पर हुई टैनिंग को हटा देगा टमाटर का यह फेस पैक, जानिए कैसे बनाते हैं घर पर
Tanning Home Remedies: माथे पर नजर आ रही टैनिंग को दूर करने के लिए यहां बताया नुस्खा आपके काम आ सकता है. जानिए किस तरह टमाटर को माथे की टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

Forehead Tanning: धूप के कारण त्वचा पर अक्सर ही टैनिंग हो जाती है. टैनिंग यानी धूप से त्वचा का काला पड़ना. अक्सर ही लोग माथे की टैनिंग से परेशान रहते हैं. यह टैनिंग जिद्दी होती है और आम क्रीम वगैरह से ठीक नहीं होती है. वहीं, कई बार टैनिंग देखने पर लगता है कि त्वचा पर जैसे मैल जमा हुआ है. ऐसे में यहां जानिए टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए किस तरह टमाटर का फेस पैक (Tomato Face Pack) बनाकर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन को ग्लो मिलता है और त्वचा निखर जाती है सो अलग.
टमाटर और चीनी
2 / 7माथे पर टैनिंग हो तो टमाटर और चीनी को त्वचा पर लगा सकते हैं. टमाटर और चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं और डेड सेल्स को निकालकर त्वचा को निखार देते हैं.
टमाटर और शहद
3 / 7माथे पर टमाटर और शहद को भी साथ लगाया जा सकता है. एक टमाटर के पल्प में एक चम्मच शहद मिला लें. इस पैक को माथे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
टमाटर और नींबू का रस
4 / 7टमाटर के गूदे में नींबू का रस मिलाकर माथे पर लगाया जा सकता है. इससे माथे की टैनिंग हट जाती है और चमक नजर आती है.
टमाटर और दही
5 / 7माथे पर टमाटर और दही लगाने पर भी टैनिंग कम हो सकती है. एक चम्मच दही में एक चम्मच ही टमाटर मिलाकर पैक बनाएं और चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाएं.
टमाटर और हल्दी
6 / 7टैनिंग पर टमाटर और हल्दी को मिक्स करके लगा सकते हैं. एक कटोरी में 2 चम्मच टमाटर लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर साफ कर लें.
कैसे फायदेमंद है टमाटर
7 / 7टमाटर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन से डार्क स्पॉट्स को कम करते हैं और सन एक्सपोजर से हुए नुकसान को कम करता है. यह भी पढ़ें - किसे नहीं लगानी चाहिए चेहरे पर हल्दी? जानिए किसे नुकसान पहुंचा सकता है यह देसी नुस्खा


















