New Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव

9 Big Rule Changes From October 1 2026: 1 अक्टूबर 2026 से देश में 9 बड़े नियम बदल गए हैं. कमर्शियल एलपीजी, एसबीआई एटीएम लिमिट, एनपीएस स्वास्थ्य और दिल्ली में पिंक स्मार्ट कार्ड से जुड़े नए नियमों की पूरी जानकारी.

Rule change from today

Rule Changes 1 October 2026: आज से बदल गए 9 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब और बजट पर क्या पड़ेगा असर (Photo Credit - AI)

विज्ञापन

आज यानी 1 अक्टूबर 2026 से देश में कई नए वित्तीय, बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े नियम लागू हो चुके हैं. कमर्शियल रसोई गैस के दामों से लेकर दिल्ली में महिलाओं की बस यात्रा, एसबीआई एटीएम ट्रांजैक्शन और एनपीएस की नई हेल्थ स्कीम तक- ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और बजट को सीधे प्रभावित करेंगे. आइए, इन 9 बड़े बदलावों की पूरी एबीसीडी समझते हैं.

आज से कौन से बदलाव हो रहे हैं?

कमर्शियल LPG सिलेंडर 62.50 से 71 रुपये तक हुआ महंगा

विज्ञापन

त्योहारी सीजन से ठीक पहले कमर्शियल गैस इस्तेमाल करने वालों को महंगाई का झटका लगा है. 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से 62.50 रुपये से 71 रुपये तक महंगा हो गया है. इस इजाफे के बाद दिल्ली से लेकर देश के सभी हिस्सों में होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में खाना थोड़ा महंगा हो सकता है.

LPG सब्सिडी और बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन
घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन का नियम आज से लागू किया गया है. हालांकि, इस अनिवार्यता को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है, जहां कोर्ट ने दिव्यांगों और बुजुर्गों को होने वाली समस्याओं पर सरकार से जवाब मांगा है.

विज्ञापन

आरबीआई ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कदम उठाया है. बैंकों को अपने बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरें हर कार्यदिवस (Working Day) सुबह 10:00 बजे (10:10 AM तक ग्रेस टाइम) तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश करनी होंगी. बैंक अलग-अलग शाखाओं के आधार पर एक ही तरह के बल्क डिपॉजिट पर अलग ब्याज दरें नहीं दे सकेंगे.

NPS Swasthya: रिटायरमेंट सेविंग्स के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस

विज्ञापन

एनपीएस (NPS) में निवेश करने वालों के लिए NPS Swasthya नाम से एक नया फीचर जोड़ा गया है. अब एनपीएस खाते के साथ फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस (Super Top-up Health Insurance) का फायदा मिलेगा. सब्सक्राइबर, पति/पत्‍नी और 2 बच्चे (माता-पिता शामिल नहीं होंगे). इसमें एंट्री की उम्र 18 से 70 साल रखी गई है.

पश्‍च‍िम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का DA बढ़कर 38%

विज्ञापन

पश्‍च‍िम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है. महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को बढ़ाकर 38% कर दिया गया है. छठे वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और पेंशन में इजाफा होगा.

दिल्ली में महिलाओं के लिए Saheli Pink Smart Card अनिवार्य
दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था का तरीका बदल गया है. कागजी पिंक टिकट बंद कर दिए गए हैं. अब मुफ्त यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (Saheli Pink Smart Card) को बस की ई-टिकटिंग मशीन पर टैप करना अनिवार्य होगा. कार्ड न होने पर महिलाओं को सामान्य यात्री की तरह निर्धारित किराया देना होगा.

विज्ञापन

NRI से प्रॉपर्टी खरीदने पर प्रक्रिया हुई आसान

अगर आप किसी एनआरआई (Non-Resident Indian) से घर या जमीन खरीद रहे हैं तो अब खरीदार को अलग से TAN नंबर लेने की झंझट से मुक्ति दे दी गई है. अब यह काम PAN आधारित प्रक्रिया और Form 141 के जरिए आसानी से हो सकेगा. हालांकि, टीडीएस (TDS) काटने की जिम्मेदारी अभी भी बनी रहेगी, केवल रिपोर्टिंग आसान हुई है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के 24 जिलों में ESIC का दायरा बढ़ा

मध्य प्रदेश के 24 नए जिलों और क्षेत्रों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के नियमों का विस्तार किया गया है. इससे असंगठित और निजी क्षेत्र के हजारों नए कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

SBI ATM Rules: मुफ्त ATM ट्रांजैक्शन की लिमिट में बदलाव

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कुछ चुनिंदा सैलरी पैकेज खातों के लिए नियम अपडेट किए हैं. दूसरे बैंकों के एटीएम से मुफ्त कैश और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की सीमा 5 ट्रांजैक्शन प्रति माह तय की गई है. इसके साथ ही बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खातों के लिए महीने में 4 मुफ्त कैश निकासी का नियम पहले की तरह लागू रहेगा.

विज्ञापन

1 अक्टूबर 2026 से लागू हुए ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी, यात्रा और निवेश पर सीधा असर डालेंगे. दिल्ली में सफर करने वाली महिलाएं तुरंत पिंक स्मार्ट कार्ड बनवा लें, एनपीएस निवेशक नए हेल्थ कवर को समझें और एसबीआई ग्राहक अपने एटीएम इस्तेमाल का ध्यान रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ