किसे नहीं लगानी चाहिए चेहरे पर हल्दी? जानिए किसे नुकसान पहुंचा सकता है यह देसी नुस्खा
Turmeric Side Effects: हल्दी यूं तो औषधीय गुणों से भरपूर होती है, लेकिन हर किसी के लिए अच्छी ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. यहां जानिए किन लोगों को चेहरे पर हल्दी लगाने से मना किया जाता है.

Who Should Not Apply Haldi: हल्दी में एक नहीं बल्कि कई गुण होते हैं. यह सेहत के लिए तो अच्छी होती ही है, साथ ही इसे पुराने जमाने से स्किन केयर में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है. दादी-नानी अपने चेहरे पर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाने के बजाय हल्दी का उबटन बनाकर लगाती थीं. लेकिन, हल्दी हर किसी के लिए फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं है. कुछ लोगों की स्किन को हल्दी से फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किन्हें चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए हल्दी.
सेंसिटिव स्किन
2 / 7अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, स्किन पर एक्ने जल्दी हो जाते हैं या इरिटेशन महसूस होती है तो हल्दी लगाने से परहेज करना चाहिए.
ड्राई स्किन
3 / 7हल्दी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को सोख सकती है जिससे इंफ्लेमेशन और रेडनेस का डर रहता है. ऐसे में अगर आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई है तो हल्दी लगाने से परहेज करें.
एक्जेमा या सोराइसिस
4 / 7अगर आप किसी कॉम्पिलेकेटेड स्किन कंडीशंस से दोचार हो रहे हैं तो हल्दी स्किन की समस्याएं बढ़ा सकती है. एक्जेमा और सोराइसिस ऐसी ही कुछ स्किन कंडीशंस हैं जिनमें हल्दी नुकसान पहुंचा सकती है.
जब धूप में तुरंत निकलना हो
5 / 7धूप में तुरंत निकलना हो तो हल्दी को चेहरे पर लगाने से बचें. हल्दी लगाने के तुरंत बाद अगर धूप में निकला जाए तो इससे स्किन पर इरिटेशन महसूस हो सकती है.
करें पैच टेस्ट
6 / 7आप चेहरे पर हल्दी लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें. हाथ पर हल्दी लगाएं और कुछ देर बाद धो लें. अगले 24 घंटों में कोई दिक्कत होती है या नहीं इसका ध्यान रखें.
हल्दी को जरूर करें किसी चीज के साथ मिक्स
7 / 7हल्दी चेहरे पर लगाने का पहला रूल है इसे किसी और चीज के साथ मिलाकर लगाना. अगर हल्दी को सादा चेहरे पर लगा लिया जाए तो यह अपने पीछे पीला निशान छोड़ सकती है. यह भी पढ़ें - White Hair किस चीज की कमी से हो जाते हैं? डॉक्टर ने बताया क्या खाएं जिससे बाल सफेद ना हों



















