घर में बार-बार घुस रहे हैं चूहे? बिना मारे ऐसे भगाएं बाहर
Chuhe Se Kaise Chutkara: यह बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि चूहे को भगाने के लिए मारना पड़े, क्योंकि कई बार थोड़ी समझदारी काम आ जाती है. आप घर पर मौजूद कुछ सामग्रियों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. आइए इस लेख में चूहे भगाने के तरीके विस्तार से जानते हैं.

Rat Prevent Remedies: घर में खाने पीने वाली जगह पर चूहे हमेशा होते हैं. किचन या घर के किसी कोने पर चूहों का होना लाजिमी है. इसलिए इस समस्या पर लोग बहुत ही कम ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार यह परेशानी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि, चूहों से छुटकारा पाने के लिए उन्हें मारना जरूरी नहीं है, क्योंकि थोड़ी समझदारी से उन्हें आसानी से घर से बाहर किया जा सकता है. इसके अलावा, आपको साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा, क्योंकि चूहे गंदगी से पैदा होते हैं.
काली मिर्च पाउडर
2 / 6आप चूहे को भगाने के लिए काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप पाउडर को पानी में डालकर स्प्रे तैयार कर सकते हैं, ताकि इसकी तीखी खुशबू से चूहे को दूर भगाया जा सके.
लहसुन और प्याज का इस्तेमाल
3 / 6लहसुन और प्याज की बदबू चूहों को भगाने के लिए काफी मददगार है. आप लहसुन की कलियां या प्याज के टुकड़े उन जगहों पर रख सकते हैं, जहां पर चूहे आते हैं. कुछ दिनों में बदलते रहें, ताकि बदबू बरकरार रहे.
घर के कोने की सफाई
4 / 6घर में गंदगी मौजूद होती है तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है. चूहे के साथ कीड़े-मकोड़े पैदा हो जाते हैं. इसलिए हर रोज सफाई के साथ फिनाइल का पोछा लगाएं और ज्यादा सामान ना रखें क्योंकि बंद जगहों पर चूहे जगह बनाते हैं.
अल्ट्रासोनिक डिवाइस
5 / 6आप अल्ट्रासोनिक डिवाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह मार्केट में आपको बहुत ही कम कीमत पर आसानी से मिल जाएंगे. यह आवाज इंसानों को सुनाई नहीं देती, लेकिन चूहों को परेशान करती है. इसकी वजह से चूहे दूर भागते हैं.
नीम का तेल
6 / 6आप चूहों को भगाने के लिए नीम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको बहुत ही फायदा होगा, क्योंकि नीम के तेल से चूहे बहुत ही तेजी से भागते हैं. आप तेल से लोई बनाकर घर के कोने में रख सकते हैं.



















