IND vs WI: तीसरे वनडे में ये 4 खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर, दिग्गज को दिया जा सकता है आराम

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को खेलने का मौका दे सकती है.

IND vs WI
1 / 6
तीसरे वनडे मैच में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 (Pic Credit- PTI)

 

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है. जिसके कारण ही तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में आजमा सकती है. जिससे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम मैनेजमेंट बैकअप खिलाड़ी भी तैयार कर सके. इस मुकाबले में कुछ स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाया जा सकता है. वहीं लंबे समय से इंतजार कर खिलाड़ियों को आखिरकार प्लेइंग 11 में मौका मिल जाएगा. (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी 2 / 6

तेज गेंदबाज आकिब नबी ने डेब्यू मैच में बहुत ज्यादा निराश किया था. पहले मुकाबले में उन्होंने बहुत ही खराब गेंदबाजी की थी. जिसके कारण ही उन्हें तीसरे मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को दोबारा मौका मिल सकता है. ऐसे में नबी को इस मुकाबले में बेंच पर बैठ सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा. दरअसल मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को ही पहले दोनों मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में तीसरे मुकाबले में भी राहुल ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जिसके कारण ही ध्रुव जुरेल को अपने मौके लिए इंतजार करना होगा. (Pic Credit- ANI) 

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 4 / 6

प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरे मुकाबले के दौरान इंजरी हो गई थी. जिसके कारण ही वो टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को अब टीम में जगह मिली है. लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाएगी. कृष्णा की जगह प्लेइंग 11 में मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. ऐसे में कंबोज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा5 / 6

दिग्गज रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मैच में शतक जड़कर खुद को साबित कर दिया है. ऐसे में तीसरे मुकाबले में टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकती है. ऐसे समय में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिल सकता है. जायसवाल को बैकअप के रूप में तैयार किया जा रहा है. जिसके कारण ही अब रोहित सीधे न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.  (Pic Credit- ANI) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, नमन धीर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गूरनूर बरार.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन