Khatron Ke Khiladi 15: बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. रोहित शेट्टी के शो का फाइनल 4 अक्टूबर को होने वाला है. इस शो के महज दो एपिसोड बचे हुए हैं, जिसके बाद शो का विनर मिल जाएगा. इस बार का यह शो ‘ओल्ड वर्सेज न्यू कंटेस्टेंट’ की थीम पर तैयार किया गया है.
बता दें कि रोहित शेट्टी का यह शो दर्शकों को काफी पसंद भी आता है. इस शो में बिग बॉस 19 की रनरअप रही फरहाना भट्ट ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपने दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला है. फरहाना ने इस शो में टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. बता दें कि फरहाना के साथ-साथ अविनाश मिश्रा, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और रुबीना दिलैक ने अपनी जगह बना ली है. फरहाना पूरे सीजन अपने फियरलेस अंदाज से सभी को हैरान किया है. उनके फियरलेस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ है.
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शो के ग्रैंड फिनाले से फरहाना भट्ट हुई इमोशनल
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शो के ग्रैंड फिनाले से पहले ही फरहाना भट्ट को ‘शेरनी’ के नाम से मशहूर हो गई है. दरअसल, शो के नए प्रोमो में फिनाले से पहले की झलक देखने को मिलती है. ग्रैंड फिनाले के प्रेशर में फरहाना काफी इमोशनल नजर आ रही है. दरअसल, फरहाना इस सीजन के अपनी जर्नी को याद कर काफी इमोशनल होती हुई नजर आ रही है. वहीं एक्ट्रेस को शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने गले लगाया और संभाला है.
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के नए प्रोमो में क्या दिखा?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के नए प्रोमो देखा जा सकता है कि फरहाना भट्ट से शो के होस्ट रोहित शेट्टी सवाल करते हैं., जिसमें वो पूछते हैं कि ग्रैंड फिनाले और टॉप-5 में शामिल होने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है. होस्ट का सवाल सुनते ही फरहाना अपने आंसू नहीं रोक पाती है और काफी इमोशनल हो जाती है. एक्ट्रेस आंसू पोंछते कहती है कि सच में मुझे नहीं लगा था कि मैं टॉप 5 में अपनी जगह बना पाऊंगी. टॉप 5 में शामिल होने मेरे लिए काफी बड़ी बात है. इस शो ने मुझे काफी ज्यादा रिस्पेक्ट और एप्रिसिएशन दिया है. फरहाना आगे कहते हैं कि मुझे इससे पहले ये सम्मान नहीं मिला था. दरअसल, फरहाना को इमोशनल देखते ही उनके साथी भी इमोशनल हो जाते हैं.