डिप्टी CM क्यों नहीं बने निशांत कुमार? नई सरकार के बाद नीतीश के बेटे ने दिया बयान
बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। राज्य ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली है। साथ में जेडीयू के विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। हालांकि नीतीश के इस्तीफा देने के बाद से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा तेज हो गई थी। जेडीयू के कोटे से निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा था लेकिन हकीकत में ये नहीं हुआ।

सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद निशांत कुमार गुरुवार को अपने पिता नीतीश कुमार के साथ दफ्तर पहुंचे। निशांत से मीडिया से बातचीत की। हालांकि वह सवालों का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए।
क्या बोले निशांत
2 / 5डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनने के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि जेडीयू को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। पिताजी ने जो 20 साल में किया है उसे जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा। पिताजी के जो अधूरे सपने हैं उनको पूरा करने की कोशिश करूंगा। जनता का विश्वास-आशीर्वाद बना रहे।
निशांत कुमार पार्टी कार्यालय चले गए
3 / 5मीडिया से बात करने के बाद निशांत कुमार पार्टी कार्यालय चले गए। इस दौरान उनके समर्थकों ने 'निशांत बाबू जिंदाबाद', 'हमारा नेता कैसा हो निशांत भैया जैसा हो' के नारे लगाए।
सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री
4 / 5बता दें कि 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार नहीं पहुंचे थे। हालांकि नीतीश कुमार मौजूद रहे थे।
नीतीश कुमार के इकलौते बेटे
5 / 5निशांत कुमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं। गत मार्च में निशांत ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। पिता की जनता दल यूनाइटेड (JDU) को ज्वाइन किया।



















