Aaj Ka Mausam 25 July: 75KM भयानक स्पीड वाली तूफानी हवाओं की चेतावनी, आज 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश में मानसून के बादल आफत बनकर बरस रहे हैं. गुजरात, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है. वहीं बारिश के चलते उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है.

Aaj Ka Mausam
1 / 6

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जो जम्मू डिवीजन तक फैला है. वहीं एक निम्न दबाव का क्षेत्र  गुजरात से कर्नाटक तट तक बना हुआ है, जिसके असर से बारिश हो रही है.

विज्ञापन

आज 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी

आज 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी2 / 6

IMD के अनुसार, आज 25 जुलाई को 15 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी है. 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

आज लैंडस्लाइड और जलभराव की चेतावनी

आज लैंडस्लाइड और जलभराव की चेतावनी3 / 6

IMD के अनुसार, आज पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड होने की आशंका है. मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत में निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी है.पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ कहर बरपा सकती है. पश्चिमी राज्यों के लोगों को सावधान रहने की सलाह है. पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात रौद्र रूप में तबाही मचा सकते हैं. आज मानसून की भारी बारिश कई राज्यों में आफत बन सकती है.

दिल्ली-NCR में आज बारिश होने का अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज बारिश होने का अलर्ट4 / 6

IMD के अनुसार, आज दिल्ली-NCR का मौसम करवट बदल सकता है. पिछले 3-4 दिन से बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है. अब अगले 2-3 बारिश होने से मौसम ठंडा रहा सकता है. बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड होने की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड होने की चेतावनी5 / 6

IMD के अनुसार, आज तीनों पहाड़ी राज्यों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट रहेगा. कहीं-कहीं लैंडस्लाइड हो सकता है. हिमाचल प्रदेश में मंडी, कांगड़ा, शिमला, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लु में बारिश-आंधी की चेतावनी है. जम्मू-कश्मीर में कठुआ, डोडा, अनंतनाग, गांदरबल, कुपवाड़ा, जम्मू, पूंछ, कुलगाम और उधमपुर में बारिश-आंधी की संभावना है.

अगले 2 दिन देश में कैसा रहेगा मौसम

अगले 2 दिन देश में कैसा रहेगा मौसम6 / 6

IMD के अनुसार, कल 26 जुलाई दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, सेंट्रल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, अमस, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कर्नाटक में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है. कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में तूफानी हवाएं चल सकती हैं. परसो 27 जुलाई दिन सोमवार को हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, ओडिशा में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा. पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन