Aaj Ka Mausam: 3 दिन तूफानी बारिश की चेतावनी, 15 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

देश में मानसून की तूफानी बारिश ने लोगों और किसानों की टेंशन बढ़ा रखी है. एक तरफ बाढ़-लैंडस्लाइड ने जिंदगी खतरे में डाल दी है, दूसरी ओर भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं. आइए जानते हैं कि कल से शुरू हो रहे हफ्ते में मौसम कैसा रहने वाला है?

Aaj Ka Mausam
1 / 7

IMD के अनुसार, आज 26 जुलाई दिन रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. क्योंकि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मानसून मजबूत हुआ है और रफ्तार पकड़ ली है.

विज्ञापन

इस हफ्ते उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

इस हफ्ते उत्तर भारत में बरसेंगे बादल2 / 7

IMD के अनुसार, इस हफ्ते विशेषकर अगले 3 दिन में उत्तर भारत के 10 से ज्यादा राज्यों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उत्तर भारत में 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा, वहीं 29 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और नदियों में उफान आने के एवं मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

UP-MP और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

UP-MP और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?3 / 7

IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं अगले 4 दिन प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी रहेगी. उत्तर प्रदेश में आज 25 जिलों में बारिश होने और बिजली गिरने का अलर्ट है. बिहार के 17 जिलों में आज बारिश होने का येलो अलर्ट है. वहीं 29 जुलाई तक बारिश होते रहने की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?4 / 7

IMD के अनुसार, राजस्थान में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है, इसलिए आज 3 जिलों में ही बारिश होने का येलो अलर्ट रहेगा. उत्तराखंड में देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड होने, बिजली गिरने और तेज बारिश के साथ नदियों में उफान की चेतावनी है. छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन हल्की से भारी बारिश होने और बिजली गिरने का अलर्ट रहेगा.

विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब में बारिश होने की चेतावनी

हरियाणा-पंजाब में बारिश होने की चेतावनी5 / 7

IMD के अनुसार, हरियाणा-पंजाब में अगले 2 दिन मानसून धीमा रहेगा. सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक समेत पश्चिमी और मध्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और NCR में हल्की बारिश हो सकती है. 27 जुलाई की रात मौसम बदलेगा. 28-29 जुलाई को मानसून एक्टिव होने से कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. बिजली गिरने और तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट भी है.

दिल्ली में इस हफ्ते बारिश होने का अलर्ट

दिल्ली में इस हफ्ते बारिश होने का अलर्ट6 / 7

IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज रात तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है. तेज हवाओं से पेड़ गिरने, जलभराव होने और ट्रैफिक जाम होने की आशंका है. इस हफ्ते मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ठंडा रहने के आसार हैं.

विज्ञापन

अगले 2 दिन देशभर में मौसम का हाल

अगले 2 दिन देशभर में मौसम का हाल7 / 7

IMD के अनुसार, कल 27 जुलाई दिन सोमवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, ओडिशा के बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा. पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है. परसो 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है. जम्मू-कश्मीर, बिहार, पूर्वोत्तर भारत तथा दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन