IMD के अनुसार, अगले 3-4 दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, लेकिन दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना नहीं है.
आज 12 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

2 / 7
IMD के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले 8 घंटे में 12 राज्यों में आंधी-तूफान आने और बिजली कड़कने की आशंका है. 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने और मैदानी इलाकों में जलभराव होने का खतरा है.
आज इन 12 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

3 / 7
IMD के अनुसार, अगले 8 घंटे के अंदर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान आ सकता है. कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.
आज 15 राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

4 / 7
IMD के अनुसार, आज महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में रेड अलर्ट रहेगा. इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में रेन अलर्ट

5 / 7
IMD के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में हल्की बारिश और इनमें से 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. बिहार के 9 उत्तरी जिलों में बारिश होने की संभावना है. पटना समेत 21 जिलों में बादल छाए रहेंगे और 8 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. पंजाब के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है.
दिल्ली-NCR में आज बारिश होने की चेतावनी

6 / 7
IMD के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहेंगे. रात तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी. 26 जुलाई से मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकेगी और 28 जुलाई तक उत्तर में पहुंच सकती है. इन 3 दिन में दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है. 29 जुलाई से मौसम नॉर्मल हो जाएगा और लू के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.
अगले 2 दिन देश में मौसम कैसा रहेगा?

7 / 7
IMD के अनुसार, कल 24 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश का येलो अलर्ट है. कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं. परसो 25 जुलाई को मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट है. छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है.