Aaj Ka Mausam 28 July: 7 दिन 1500KM लंबी भयानक तूफानी बारिश की चेतावनी, आज 18 राज्यों के लिए अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट
देश में मानसून की घनघोर बारिश हो रही है और अगले 7 दिन भयंकर बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. दिल्ली-NCR में भी आज मौसम करवट लेने वाला है. दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट है.

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर डीप डिप्रेशन बना है. मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. इन वेदर पैटर्न से मानसून मजबूत हो गया है.
1500KM लंबे घने बरसाती बादल मंडराए
2 / 7IMD के अनुसार, सैटेलाइट इमेज में पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड तक 1500KM लंबे बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते पूरा एक हफ्ता बारिश होगी. अगस्त के शुरुआती दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ अच्छी बारिश हो सकती है. बता दें कि डीप डिप्रेशन समुद्र के ऊपर बनने वाला कम दबाव का स्ट्रान्ग वेदर सिस्टम है, जिससे हवा की रफ्तार नॉर्मल डिप्रेशन से ज्यादा होती है, जो भारी बारिश लाती है.
आज 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
3 / 7IMD के अनुसार, आज 28 जुलाई को 18 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में भारी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंट के दौरान इन राज्यों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है.
दिल्ली-NCR में आज से करवट बदलेगा मौसम
4 / 7IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज से मौसम करवट बदल सकता है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. वहीं अगले 6-7 दिन रुक-रुककर बारिश होते रहने से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.
हिमाचल, बिहार, राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा?
5 / 7IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक भारी बारिश होने का अलर्ट है. आज सिरमौर, बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट और शिमला-मंडी-सोलन में येलो अलर्ट है. हरियाणा में अगले 2 दिन मूसलाधार बारिश हो सकती है. बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी है, इसलिए आज 23 जिलों में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है है. बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम के असर से राजस्थान में 25 जिलों में तेज बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में आज बरसेंगे बादल
6 / 7IMD के अनुसार, उत्तराखंड में आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. मध्य प्रदेश में मानसूनी ट्रफ समेत 2 वेदर सिस्टम एक्टिव हैं तो आज सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल में भारी बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं.
अगले 2 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल
7 / 7IMD के अनुसार, कल 29 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, झारखंड, गुजरात, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु,पुडुचेरी और बंगाल में बारिश हो सकती है. परसो 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, गोवा और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है.