Aaj Ka Mausam 24 July: 9 घंटे में भयंकर बाढ़, आंधी-तूफान, भारी बारिश की चेतावनी; आज 16 राज्यों के लिए IMD अलर्ट

देशभर में मानसून एक्टिव है और मूसलाधार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 3-4 दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की बारिश होते रहने की संभावना है.

Aaj Ka Mausam
1 / 7

IMD के अनुसार, आज गुजरात के 11 जिलों में, उत्तर प्रदेश के 54 जिलों में, बिहार के 19 जिलों में और राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज दिल्ली समेत 16 राज्यों में गरज चमक के सथ हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन

आज 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

आज 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं2 / 7

IMD के अनुसार, आज 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी राज्यों में हो सकती है. आंधी, बिजली और बिजली का तांडव देखने को मिल सकता है. पहाड़ी राज्यों में लोगों और टूरिस्टों को ज्यादा सतर्क रहना होगा.

विज्ञापन

आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट3 / 7

IMD के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम-मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में भी कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

आज दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी

आज दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी4 / 7

IMD के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में भी बारिश हो सकती है. वहीं 25 जलाई से दिल्ली में भारी बारिश का दौर शुरू होगा. 27 से 29 जुलाई के बीच इन राज्यों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

आज इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

आज इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी5 / 7

IMD के अनुसार, आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई राज्यों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने की भी आशंका है. आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान आने की चेतावनी रहेगी.

आज इन राज्यों में बाढ़ आने का खतरा

आज इन राज्यों में बाढ़ आने का खतरा6 / 7

IMD के अनुसार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते अगले 24 घंटों के अंदर अचानक बाढ़ आ सकती है. निचले इलाकों में जलभराव से सड़कें डूबने और ट्रैफिक बाधित होने की आशंका है. दक्षिण गुजरात में कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. असम में बाढ़ से 6.53 लाख लोग बेघर हो गए हैं.

विज्ञापन

देश में अगले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा?

देश में अगले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा?7 / 7

IMD के अनुसार, कल 25 जुलाई को मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान,पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा. छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है. परसो 26 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, अमस, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बारिश होने का येलो अलर्ट रहेगा. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कर्नाटक में बिजली गिर सकती है. कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन