रात में नींद टूटना किस बीमारी का संकेत है? जान लीजिए वरना हो जाएगी बहुत देर 

Raat Mein Neend Khulna: रात में गहरी नींद के बाद अगर आपकी आंख बीच में बार-बार खुल रही है और ऐसा हर रोज हो रहा है तो सोचने की जरूरत है, क्योंकि कई बार नींद खुलना किसी बीमारी का संकेत होता है.

Sleep disorders and management
1 / 6
रात में नींद टूटना किस बीमारी का संकेत है? Image Credit- Freepik

Which Disease Can Break Sleep Cycle: रात में बार-बार नींद टूटना आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है. कई लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आदत कभी-कभी शरीर में चल रही किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है. अगर आपकी नींद भी बार-बार खुल जाती है तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं. कई बार ऐसा होना किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है और यह बीमारी कौन सी हो सकती हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

अनिद्रा की बीमारी

अनिद्रा की बीमारी 2 / 6

अगर आपको सोने में दिक्कत होती है या बार-बार नींद खुलती है तो यह अनिद्रा का संकेत हो सकता है. इसमें व्यक्ति पूरी नींद नहीं ले पाता और दिनभर थकान महसूस करता है. अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

विज्ञापन

एंग्जायटी और तनाव

एंग्जायटी और तनाव3 / 6

कई बार जरूरत से ज्यादा टेंशन लेने की वजह से भी ऐसा हो जाता है. अगर आप मानसिक स्ट्रेस से जूझ रहे हैं तो बार-बार नींद खुलना बहुत ही आम हो सकता है. यह कारण बहुत सारे लोगों की नींद खुलने की वजह बन रहा है.

किडनी में दिक्कत

किडनी में दिक्कत 4 / 6

कई बार आंख खुलने के पीछे की वजह किडनी में दिक्कत होना हो सकता है. अगर आपके किडनी में दिक्कत है तो रात में टॉयलेट के चक्कर लग सकते हैं. इसलिए एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें और नींद खुलने की वजह को जानें.

विज्ञापन

डायबिटीज

डायबिटीज 5 / 6

डायबिटीज के मरीजों को रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है, जिससे उनकी नींद टूटती रहती है. कई बार घबराहट होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है. इसलिए आप अपनी डायबिटीज की मात्रा को चेक करते रहें.

स्लीप एपनिया

स्लीप एपनिया6 / 6

इस बीमारी में सोते समय सांस रुक-रुक कर चलती है, जिससे व्यक्ति की नींद अचानक टूट जाती है. यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है और नजरअंदाज करने पर जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए आप हर महीने अपना हेल्थ चेकअप करवाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन