Drishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
अजय देवगन की फिल्म Drishyam: The Conclusion एक ऐसा सस्पेंस थ्रिलर है, जो अपनी कहानी और शानदार स्क्रीनप्ले के दम पर दर्शकों को आखिरी फ्रेम तक बांधे रखता है. चलिए जानते हैं कि कैसी है यह मूवी?
कैसी है अजय देवगन की 'दृश्यम 3'? (PIC-boworldwide, Instagram)
विज्ञापन
Movie name: Drishyam: The Conclusion
Director: अभिषेक पाठक
Movie Casts: अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू
★★★★★
Drishyam: The Conclusion एक ऐसा सस्पेंस थ्रिलर है, जो अपनी कहानी और शानदार स्क्रीनप्ले के दम पर दर्शकों को आखिरी फ्रेम तक बांधे रखता है. विजय सलगांवकर इस बार क्या करेगा, यह जानने की उत्सुकता फिल्म के हर सीक्वेंस के साथ बढ़ती जाती है. कहानी में जिस तरह हर छोटी-बड़ी बारीकी को शामिल किया गया है, वह इसे बेहद दिलचस्प बनाता है.
अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में शानदार नजर आते हैं. उनके पास भले ही बहुत ज्यादा संवाद नहीं हैं, लेकिन उनकी आंखें और चेहरे के एक्सप्रेशन्स बहुत कुछ कह जाते हैं. बिना ज्यादा बोले भावनाओं, तनाव और रहस्य को पर्दे पर उतारना उनकी सबसे बड़ी खूबी है.
Jaideep Ahlawat भी अपने दमदार अभिनय और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित करते हैं. उनका स्वैग और किरदार को निभाने का अंदाज फिल्म में अलग ही प्रभाव छोड़ता है. तब्बू, रजत कपूर और प्रकाश राज ने भी अपने किरदारों को मजबूती दी है.
निर्देशक अभिषेक पाठक ने कहानी को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा है. लेखक Aamil Keeyan Khan की लेखनी फिल्म के मजबूत स्क्रीनप्ले में अहम योगदान देती है. पहले हाफ के चौंकाने वाले सीक्वेंस दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करते हैं, जबकि दूसरे हाफ का कोर्टरूम ड्रामा कहानी को एक नया रोमांच देता है.
खासतौर पर कोर्टरूम के दृश्यों में तर्क, सस्पेंस और कहानी की बारीकियों का शानदार तालमेल देखने को मिलता है.
विज्ञापन
कुल मिलाकर, Drishyam: The Conclusion दमदार अभिनय और बेहतरीन कहानी कहने का अनुभव है.