कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? यहां जानिए कैसे दिखते हैं Low BP के लक्षण

BP Low Hone Ke Lakshan: ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम हो जाने पर तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में यहां जानिए बीपी लो होने पर कैसे पता चलता है.

Low BP ke lakshan
1 / 7
Low BP ke lakshan

Low BP Symptoms: सामान्य ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक और डायस्टोलिक 120/80 mmHg होता है. अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक 90 mmHg से कम और डायस्टोलिक 60 mmHg से कम हो जाए तो इसे लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) कहा जाता है. लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों की वजह बन सकता है. ऐसे में लो ब्लड प्रेशर को पहचानना और जल्द से जल्द ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करना जरूरी होता है. यहां जानिए लो ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण (Low BP Ke Lakshan) होते हैं.

विज्ञापन

चक्कर आने लगता है

चक्कर आने लगता है 2 / 7

लो ब्लड प्रेशर का सबसे आम लक्षण है कि इसमें व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं. खड़े होते ही व्यक्ति को लगता है कि वह गिरने लगा है या उसे अपने आस-पास सबकुछ घूमता हुआ महसूस होता है.

विज्ञापन

सिर में दर्द होता है

सिर में दर्द होता है 3 / 7

ब्लड प्रेशर कम होने का एक लक्षण यह भी है कि इसमें व्यक्ति के सिर में दर्द होने लगता है. यह दर्द कम या ज्यादा हो सकता है.

बेहोशी आना

बेहोशी आना 4 / 7

बीपी बहुत ज्यादा कम हो जाए बेहोशी छाने लगती है. अक्सर ही ब्लड प्रेशर कम होने पर व्यक्ति अचानक से गिर जाता है जिससे उसे गंभीर चोट भी आ जाती है.

विज्ञापन

धुंधला दिखने लगता है

धुंधला दिखने लगता है 5 / 7

ब्लड प्रेशर कम होने पर देखने में दिक्कत हो सकती है या धुंधला नजर आता है. लेकिन, जैसे ही ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है वैसे ही साफ दिखने लगता है.

जी मितलाना

जी मितलाना 6 / 7

लो बीपी में अचानक से जी मितलाना और उल्टी आने का एहसास होना शामिल है. इसमें नींबू पानी पीने पर मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

खोखली सांसें और धड़कन तेज होना

खोखली सांसें और धड़कन तेज होना 7 / 7

ब्लड प्रेशर गिरने पर व्यक्ति की सांसें खोखली महसूस होने लगती हैं और धड़कनें तेज हो जाती हैं. ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि ब्लड प्रेशर कम होने पर व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है जिसकी भरपाई के लिए फेफड़े और दिल अपना काम बड़ा देते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन