OTT पर मौजूद इन 5 हॉरर फिल्मों को देख उड़ जाएगी रातों की नींद, हर सीन देख लगेगा डर
ओटीटी पर आपको हॉरर-थ्रिलर फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको 5 डरावनी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसके हर एक सीन देख आपको डर लगने वाला है. इन दिनों ये हॉरर फिल्में देखना दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

आज हम आपके लिए 5 बेहद डरावनी फिल्में लेकर आए है, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी ज्यादा देखी जा रही है. इन फिल्मों के हर एक सीन में आपको सस्पेंस के साथ-साथ डर भी छिपा हुआ है. इन मूवीज को देखने के बाद आपको भी डर लगने वाला है. इस लिस्ट में 'पिज्जा' से लेकर ‘परी’ तक का नाम काबिज है. बता दें इन फिल्मों में आपको डर के साथ-साथ मजा भी आने वाला है. चलिए जानते हैं इन 5 हॉरर मूवीज के बारे में विस्तार से.
अलोन
2 / 6लिस्ट में पहला नाम साल 2015 में रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर मूवी 'अलोन' का आता है. इस मूवी में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ करण सिंह ग्रोवर अहम किरदार में नजर आए थे. इस हॉरर फिल्म की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिनका नाम संजना और अंजना होता है, जो आपस में जुड़ी हुई होती है. इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है. आप इस फिल्म को एप्पल टीवी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
पिज्जा
3 / 6दूसरे नंबर पर साल 2012 में आई मूवी 'पिज्जा' का शामिल है . इस फिल्म में विजय सेतुपति ने लीड रोल प्ले किया था. इस मूवी की कहानी डिलीवरी बॉय के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो भूतों में विश्वास नहीं करता है और वो एक रात सुनसान बंगले में पिज्जा डिलीवरी करने चला जाता है. इसके बाद मूवी में जो कुछ भी होता है, उसे देखने के बाद आपको भी डर लगने वाला है. इस मूवी को Jio Hotstar पर देखा जा सकता है.
भूत
4 / 6तीसरे स्थान पर साल 2003 में रिलीज हुई मूवी 'भूत' का आता है, जिसका डायरेक्शन राम गोपाल वर्मा ने किया था. इस मूवी की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक ऐसे फ्लैट में रहने के लिए चले जाते हैं, जहां पहले से ही एक आत्मा का वास होता है. इस मूवी कहानी आपको हर पल डरने पर मजबूर कर देने वाली है. इस आपने अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे Prime Video और Jio Hotstar पर देख सकते हैं.
परी
5 / 6चौथे नंबर पर 'परी' मूवी का आता है, जो साल 2018 में रिलीज की गई थी. इस मूवी का हर एक सीन आपको काफी हैरान करने वाला है. फिल्म को देखने के बाद इस मूवी की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस फिल्म की कहानी एक लड़का और लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक शैतानी तांत्रिक परंपरा से जुड़ी हुई होती है. यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग की जा रही है.
तुब्बाड़
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम साल 2018 में आई फिल्म 'तुब्बाड़' का नाम शामिल है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जहां छिपे ‘हस्तार’ के सोने के खजाने मौजूद होते हैं. इस खजाने को पाने के लिए विनायक राव नाम का एक इंसान ऐसी हरकत करता है, जो बाद में उसके विनाश का कारण ही बन जाता है. इस मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.